ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष के मार्च में जमकर बवाल, राहुल समेत कई सांसद हिरासत में

UB India News by UB India News
August 12, 2025
in सांसद
0
विपक्ष के मार्च में जमकर बवाल, राहुल समेत कई सांसद हिरासत में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में इन दिनों वोट चोरी के मामले को लेकर सियासत गर्माई हुई है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. इसी को लेकर आज विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाल रहे हैं. हालांकि सांसदो के मार्च को इलेक्शन कमीशन तक जाने की दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है. इलेक्शन कमीशन के बाहर दिल्ली पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती है. बैरिकेडिंग करके मार्च को रोका गया है.

कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए और कूद गए. अखिलेश यादव बैरिकेड से कूदे. टीएमसी सांसद सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा बैरिकेड्स पर चढ़ गईं. बाद में अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि पुलिस हमको रोक रही है. जयराम रमेश ने कहा कि सिर्फ 30 नहीं पूरा विपक्ष चुनाव आयोग जाएगा. इस पर अखिलेश ने कहा कि जितने जाने दें हम चलने के लिए तैयार हैं. पुलिस जाने दे तो हम लोग चुनाव आयोग जाने के लिए तैयार हैं. पुलिस जाने नहीं दे रही है. पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया है. सबको बस में बैठाकर ले गए हैं.

RELATED POSTS

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

इससे पहले आज चुनाव आयोग ने विपक्ष के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया. चुनाव आयोग ने 30 लोगों को दोपहर 12 बजे मिलने के लिए बुलाया. भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखा और दोपहर 12:00 बजे बातचीत के लिए समय दिया. अनुरोध है कि स्थान की कमी के कारण, कृपया अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम सूचित करें.

पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए अखिलेश
इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए। वे बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों में विपक्षी गठबंधन के विरोध मार्च के तहत संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे थे। उन्हें बीच में ही दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद अखिलेश बैरिकेड के ऊपर से कूद गए और अन्य साथियों के साथ बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।

वोटर लिस्ट को लेकर संग्राम जारी

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर संग्राम जारी है. राहुल समेत तमाम विपक्षी नेता चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. राहुल ने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. इसको लेकर बीते दिन उन्होंने एक अभियान की शुरुआत भी की है. इसके तहत राहुल ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है. साथ ही लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है.

विरोध मार्च की नहीं ली अनुमति

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी ने भी विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं मांगी। विरोध मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि रास्ते में कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुचारू ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग कार्यालय और आसपास की सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा वाहन और रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात किए गए हैं।

राहुल ने लगाया था ‘वोट चोरी’ का आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी हुई, जिसमें 11,965 ‘डुप्लीकेट’ (एक मतदाता के नाम मतदाता सूची में अनेक जगह होना) मतदाता, 40,009 फर्जी एवं अमान्य पते वाले मतदाता, 10,452 ‘बल्क’ या बड़ी संख्या में एक ही पते पर रजिस्टर्ड वोटर, 4,132 फर्जी फोटो वाले मतदाता और 33,692 नए मतदाता के फॉर्म-6 का दुरुपयोग करके जोड़े गए मतदाता शामिल हैं।

प्रोटेस्ट मार्च में शामिल होंगी ये पार्टियां

इस प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, वामपंथी दल, आरजेडी, एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है। यह रैली सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू होगी ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

by UB India News
August 14, 2026
0

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

by UB India News
August 14, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून...

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

by UB India News
August 13, 2026
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, "हम रोज संसद...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

by UB India News
August 13, 2026
0

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर...

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

by UB India News
August 12, 2026
0

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर...

Next Post
जनधन और बेसिक सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं…………..

मानसून सत्र का 16वां दिन-निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी आयकर बिल 2025......

भारत-चीन-रूस साथ साथ: मोदी की कूटनीति में नया मोड़..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend