ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-चीन-रूस साथ साथ: मोदी की कूटनीति में नया मोड़…………..

UB India News by UB India News
August 11, 2025
in खास खबर, संपादकीय
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के टैरिफ़ युद्ध के ख़िलाफ़ भारत, चीन और रूस की मोर्चेबंदी बनती दिख रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ़ोन किया। दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी। मोदी ने बताया कि पुतिन ने उन्हें यूक्रेन युद्ध का अपडेट दिया। दोनों नेताओं ने सामरिक संबंध और मज़बूत बनाने पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि वो पुतिन के भारत दौरे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

उधर, चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने अपने सम्पादकीय में भारत और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ़ की। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि मोदी, चीन के दौरे पर आ रहे हैं, ये बहुत बड़ी और अच्छी बात है। इससे चीन और भारत को फ़ायदा होगा। पूरे इलाक़े की शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। एक बार फिर से चीन और भारत को भाई-भाई बताते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि मुश्किल वक़्त में भाई की मदद करने से अपना भी भला होता है। ग्लोबल टाइम्स का इशारा भारत पर ट्रंप के टैरिफ की तरफ़ था।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग ने भी ट्रंप के टैरिफ़ का विरोध किया था और कहा था कि ट्रंप का रुख WTO के नियमों के ख़िलाफ़ है। चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी के चीन आने के फ़ैसले का स्वागत किया और कहा कि इस दौरे से दोनों देश और क़रीब आएंगे। रूस, चीन और भारत के बीच बढ़ती नज़दीकी से ट्रंप परेशान हैं। आज ट्रंप ने भारत को लेकर अपना रुख़ और कड़ा कर लिया। इसी महीने अमेरिका की एक टीम व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए भारत आने वाली थी लेकिन ट्रंप ने कहा है कि जब तक टैरिफ का मसला नहीं सुलझ जाता तब तक वो व्यपार समझौते पर भारत से बात नहीं करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने जिस अंदाज में भारत पर 50% tariff लगाया है, उससे एक बात तो साफ है कि नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप की कोई डील नहीं हुई। ट्रंप ने 32 बार कहा कि उन्होंने टैरिफ डील का प्रेशर डालकर भारत और पाकिस्तान का समझौता करवाया लेकिन ये नहीं बताया कि कौन सी डील हुई। अब ये तो साफ है कि मोदी ने ट्रंप के सामने सरेंडर नहीं किया। ट्रंप ने मोदी को provoke करने की हर संभव कोशिश की पर मोदी ने मर्यादा बनाए रखी।

ट्रंप ने भारत पर बार-बार दबाव डालने की कोशिश की, बार-बार goal post बदले, तो भी मोदी ने भारत के आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया। कहां हैं वो लोग जो ‘नरेंदर सरेंडर’ कहते थे? कहां हैं वो लोग जो कहते थे कि मोदी ने tariff के लिए ट्रंप के साथ डील कर ली? ट्रंप भारत को रूस से तेल न लेने की धमकी देते रहे, चीन को concession देते रहे लेकिन मोदी ने संकट को अवसर में बदल दिया।

अगर भारत चीन और रूस का मोर्चा बना, तो ये तीनों मिलकर ट्रंप के tariff की हवा निकाल सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि जिस चीन के साथ भारत की तकरार थी, ट्रंप की मेहरबानी से वो चीन अब मोदी और भारत के पक्ष में बोलने लगा है। कहां हैं वो लोग जो कह रहे थे कि मोदी की Diplomacy fail हो गई? 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
भारत की अर्थव्यवस्था पर जलवायु परिवर्तन का हो सकता है बड़ा असर…………….

अब जलवायु परिवर्तन सिर्फ पर्यावरणीय ही नहीं, बल्कि मानवाधिकार का भी मुद्दा बन गया है.............

सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर, इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता- सीएम योगी

सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर, इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता- सीएम योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend