ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रम्प पर मोदी की ख़ामोशी, क्या तूफ़ान का संकेत ?

UB India News by UB India News
August 10, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर तभी बात आगे बढ़ेगी, जब टैरिफ का मामला सुलझेगा। 27 अगस्त से अमेरिका को निर्यात की जाने वाली भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।

इधर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कई हलचलें हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप को दो टूक जवाब दे दिया और कहा भारत किसी भी कीमत पर देश के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा, किसानों का हित सर्वोपरि है। मोदी ने ट्रंप को दूसरा झटका ये एलान करके दिया कि थोड़े दिन बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भारत आएंगे। गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल ने मास्को में पुतिन से मुलाकात की। अजित डोवल ने कहा कि पुतिन का भारत दौरा तय हो गया है और तारीखें भी तय हो गई है।

RELATED POSTS

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

तीसरी खबर ये है कि अब ये भी तय हो गया है कि चीन में शी जिनपिंग, पुतिन और नरेन्द्र मोदी की बैठक होगी। मोदी इन दोनों नेताओं से अलग-अलग बात भी करेंगे। इन सारी खबरों को जोड़कर देखने की जरूरत है। ट्रंप तो बार-बार टैरिफ की धमकी देकर भारत पर दबाव बना रहे हैं, चीन के बाजार को खत्म करने की चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन क्या अब भारत, रूस और चीन तीनों मिलकर अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने की रणनीति बनाएंगे?

पुतिन इस बात को समझते हैं कि उनके बुरे वक्त में मोदी ने उनका साथ दिया। जब यूक्रेन को लेकर अमेरिका ने रूस को घेरा, भारत  अमेरिका के दबाव में नहीं आया। भारत ने रूस के साथ रिश्ते और मजबूत किए, व्यापार बढ़ाया, हथियार खरीदे, कच्चा तेल खरीदा। इसके साथ-साथ मोदी ने पुतिन से कहा कि आज के जमाने में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। इस पृष्ठभूमि में पुतिन का भारत आने का फैसला अहम है। इसमें अजित डोवल ने एक बड़ी भूमिका अदा की।

ये सही है कि ट्रंप के 50% टैरिफ से भारत को नुकसान होगा। Pharma और Textiles जैसे उद्योगों  को परेशानी होगी लेकिन ये अस्थायी है। भारत तो थोड़ा बहुत नुकसान उठाने के बाद अपने निर्माताओं के लिए नए बाज़ार खोज लेगा, लेकिन ट्रंप की tariff नीति अमेरिकी निर्माताओं को भी नुकसान पहुंचाएगी। अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाज़ार है और अमेरिका में इस बात को लेकर काफी चिंता है कि अगर ट्रंप ने भारत के साथ रिश्ते खराब किए तो अमेरिका को खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।

जो लोग नरेंद्र मोदी को जानते हैं, वो समझते हैं कि मोदी किसी तू-तू, मैं-मैं में नहीं पड़ते, वह पक्के अहमदाबादी हैं, किसी भी संकट को अवसर में बदलना जानते हैं। अगर ट्रंप के tariff से परेशान चीन, रूस और भारत एक साथ आ गए तो ये एक बहुत बड़ी ताक़त बनेगी, महाशक्ति बनेगी जो अमेरिका के कारोबार के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 8, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

Next Post
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की इस समझौते के लिए तैयार नहीं…………………

खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की इस समझौते के लिए तैयार नहीं.....................

परेशन सिंदूर एक शतरंज के खेल की तरह था जिसमें दुश्मन को शह और मात दे रहे थे……………..

परेशन सिंदूर एक शतरंज के खेल की तरह था जिसमें दुश्मन को शह और मात दे रहे थे.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend