ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 6 एयरक्राफ्ट हुए थे तबाह …………..

UB India News by UB India News
August 10, 2025
in सेना
0
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 6 एयरक्राफ्ट हुए थे तबाह …………..

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए उसके छह विमान मार गिराए थे. भारत ने पाकिस्तान के जिन विमानों को मार गिराया, उनमें 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान शामिल थे. इनमें अलावा एक इंटेलिजेंस कलेक्ट करने वाला विमान भी भारतीय सेना ने ढेर किया है.

बेंगलुरु में आयोजित एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को यह बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ S-400 एयर डिफेंस सिस्टम इस ऑपरेशन में गेम-चेंजर साबित हुआ. पाकिस्तान के विमानों को 300 किलोमीटर की दूरी से सटीक निशाना बनाया गया. यही नहीं, S-400 की वजह से पाकिस्तानी वायुसेना अपने लंबी दूरी के ग्लाइड बम का इस्तेमाल तक नहीं कर पाई.

हमला रोकने की गुहार लगाने लगा पाकिस्तान

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, ‘बहुत स्पष्ट राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्देश हमें मिले थे. हम पर कोई प्रतिबंध नहीं था, पूरी आज़ादी दी गई थी कि हम योजना बनाकर उसे अंजाम दें. पाकिस्तान ने इस कार्रवाई के बाद DGMO स्तर पर आकर बातचीत की इच्छा जताई.’

भारतीय वायुसेना ने 7 मई को सभी पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक AEW&C/ELINT विमान को निशाना बनाया. खुफिया इनपुट्स के आधार पर जैकोबाबाद एयरबेस पर खड़े कुछ विमानों पर हमला किया गया, जबकि बोलारी एयरबेस पर मौजूद AEW&C/ELINT विमान को सटीक हमले में ध्वस्त किया गया. यह विमान पाकिस्तान की हवाई निगरानी और खुफिया तंत्र का अहम हिस्सा था.

पहलगाम हमले का जवाब

यह कार्रवाई उस पहलगाम हमले के बाद हुई, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया. इस हमले में सौ से अधिक आतंकी मारे गए, जबकि पाकिस्तान के कई एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम भी नष्ट कर दिए गए.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान न केवल सैन्य मोर्चे पर पीछे हटा बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अलग-थलग पड़ गया. भारत ने सबूतों के साथ यह सिद्ध किया कि TRF, लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा है. संयुक्त राष्ट्र ने इस तथ्य को मान्यता दी और अमेरिका ने TRF को आधिकारिक तौर पर आतंकी संगठन घोषित किया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

by UB India News
June 4, 2026
0

भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को नई धार देने वाला नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) प्रोजेक्ट जल्द ही अंतिम मंजूरी की...

Next Post
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.

ट्रम्प पर मोदी की ख़ामोशी, क्या तूफ़ान का संकेत ?

खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की इस समझौते के लिए तैयार नहीं…………………

खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की इस समझौते के लिए तैयार नहीं.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend