ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोभाल मॉस्को में, PM जाएंगे चीन और ब्राजील करेगा मोदी से बात… ट्रंप के खिलाफ बनेगा बड़ा गठबंधन?

UB India News by UB India News
August 8, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
डोभाल मॉस्को में, PM जाएंगे चीन और ब्राजील करेगा मोदी से बात… ट्रंप के खिलाफ बनेगा बड़ा गठबंधन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टैरिफ पर भारत को धमकी पे धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद घिरते नजर आ रहे हैं. भारत से रिश्ते खराब करने को लेकर वह अपने घर में तो निशाने पर हैं ही साथ ही बाहर से भी उनको कड़ा मैसेज मिल रहा है. मॉस्को से लेकर ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया तक से उनको वो संदेश मिला है, जिसकी वह उम्मीद नहीं कर रहे होंगे. ये सबकुछ बुधवार की दोपहर तक हुआ था. फिर शाम-शाम होते ट्रंप को दर्द देने वाली एक और खबर आई. न्यूज ये थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाने वाले हैं. मॉस्को-ब्रासीलिया से मैसेज और मोदी के दौरे के बाद सवाल उठता है कि क्या ट्रंप के खिलाफ बड़ा गठबंधन बनाने की तैयारी चल रही है.

मॉस्को में पड़े डोभाल के कदम

राष्ट्रीय सुरक्षा सुलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे. डोभाल की रूसी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों के साथ-साथ रूसी कच्चे तेल पर पश्चिमी प्रतिबंधों को लेकर चर्चा होगी. डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत के अमेरिका से संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. डोभाल के दौरे से पहले रूस के उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्सांद्र फोमिन ने भारतीय दूत विनय कुमार से मुलाकात की थी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद डोभाल का ये पहला मॉस्को दौरा है.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

भारत के साथ खड़ा है रूस

टैरिफ पर भारत अमेरिका को कड़ा जवाब दे रहा है. वो ट्रंप के सामने झुक नहीं रहा है. विदेश मंत्रालय दुनिया को अमेरिका की असलियत भी दिखा चुका है. 4 अगस्त को मंत्रालय ने विश्व को बताया कि अमेरिका रूस से क्या-क्या व्यापार करता है. भारत के रुख से ट्रंप बौखलाए हुए हैं.

रूस भी पूरी तरह से हिंदुस्तान के साथ खड़ा है. मॉस्को की ओर से कहा गया कि क्रेमलिन भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और ट्रंप की धमकियां रूस के साथ व्यापार संबंध समाप्त करने के लिए मजबूर करने का प्रयास है. रूस ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि संप्रभु देशों को अपने व्यापारिक साझेदार, व्यापार और आर्थिक सहयोग में साझेदार चुनने का अधिकार होना चाहिए और उन्हें ऐसा करने का अधिकार भी है.

ब्राजील के राष्ट्रपति PM मोदी से करेंगे बात

मॉस्को के जवाब और डोभाल के दौरे से ट्रंप अभी संभल ही नहीं पाए थे कि ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी उनको झटका दे दिया. राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ट्रंप के टैरिफ पर कहा कि ब्रासीलिया अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करेगा.

उन्होंने यहां तक कहा कि वह टैरिफ पर चर्चा के लिए ट्रंप को फोन नहीं करेंगे, क्योंकि अमेरिकी नेता बात नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने आगे कहा, मैं शी जिनपिंग को फोन करूंगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को फोन करूंगा. मैं पुतिन को फोन नहीं करूंगा, क्योंकि वह अभी यात्रा नहीं कर सकते, लेकिन मैं कई राष्ट्रपतियों को फोन करूंगा. बता दें कि ब्राजील, भारत, रूस और चीन ब्रिक्स का हिस्सा हैं. ट्रंप इन देशों से चिढ़े रहते हैं. उनका दावा है कि ये चारों देश अमेरिक डॉलर को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर बात करने के लिए लूला दा सिल्वा को ऑफर दिया था. उन्होंने कहा था लूला दा सिल्वा टैरिफ और दोनों देशों के बीच अन्य विवादों पर चर्चा के लिए कभी भी उनसे बात कर सकते हैं. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने लूला के बारे में कहा, वह जब चाहें मुझसे बात कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ब्राजील के लोगों से बहुत लगाव है, लेकिन ब्राजील को चलाने वाले लोगों ने गलत काम किया है.

पीएम मोदी जाएंगे चीन

ट्रंप को चिढ़ाने वाली एक और जानकारी बुधवार शाम को आई. कहा गया कि पीएम मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन जाएंगे. 31 अगस्त-1 सितंबर को उनका ये दौरा है. चीन ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा था. प्रधानमंत्री का चीन दौरा 7 साल बाद हो रहा है. आखिरी बार जब चीन गए थे तब भी SCO का सम्मेलन ही था. पीएम का ये दौरा भारत और चीन की बढ़ती नजदीकियों को दर्शाता है. टैरिफ की लड़ाई के बीच खासतौर से टॉप भारतीय नेताओं का चीन दौरा बढ़ा है. जून में NDA अजित डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पड़ोसी मुल्क गए थे. इसके बाद जुलाई में विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन की यात्रा पर गए थे. इन तीन दिग्गजों के बाद अब पीएम मोदी की चीन यात्रा होने जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 8, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
बैंड, बाजा और पब्लिक…जेल से छूटने के बाद जनता के बीच पहुंचे अनंत सिंह

बैंड, बाजा और पब्लिक...जेल से छूटने के बाद जनता के बीच पहुंचे अनंत सिंह

श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर, उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास होगा

श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर, उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend