ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा में कामकाज बाधित

UB India News by UB India News
August 8, 2025
in खास खबर
0
संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीते 13 दिनों में संसदीय कार्यवाही का अधिकांश हिस्सा लोकसभा और राज्यसभा में शोरशराबे और विपक्षी दलों के उग्र प्रदर्शन के कारण बाधित हुआ। आज 14वें दिन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और अमेरिका की टैरिफ नीतियों के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किए हैं। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ थोपने का एलान किया है, जो आगामी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रही है।

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा में कामकाज बाधित, दोपहर 2 बजे तक सदन स्थगित

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीते 13 दिनों में संसदीय कार्यवाही का अधिकांश हिस्सा लोकसभा और राज्यसभा में शोरशराबे और विपक्षी दलों के उग्र प्रदर्शन के कारण बाधित हुआ। आज 14वें दिन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और अमेरिका की टैरिफ नीतियों के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किए हैं। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ थोपने का एलान किया है, जो आगामी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रही है।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

लोकसभा और राज्यसभा में किन मुद्दों पर हंगामा हो रहा है
दरअसल, संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामे का दौर जारी रहने के आसार हैं। बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अलावा अब सांसद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) फेज 13 की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। राज्यसभा के वेल में सीआईएसएफ कर्मियों के कथित प्रवेश का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में जारी हंगामे के बीच सरकार अब विधायी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी रणनीति के तहत बिल पारित कराने के प्रयास सफल भी हुए हैं। सरकार ने 13वें दिन हंगामे के बीच ही दो अहम विधेयक पारित करा लिए। सत्ताधारी खेमा कथित तौर पर गतिरोध खत्म करने के प्रयास भी कर रहा है। इसी बीच जानिए संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन दोनों सदनों में क्या कुछ होने वाला है?

एसआईआर के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, ‘ये (भाजपा) वोटर लिस्ट में हेरा फेरी करके चुनौती देने का हथकंडा अपना रहे हैं। जिस दिन एसआईआर आया था, मैं उसी दिन से कह रहा हूं कि यदि बिहार में वास्तव में वोटर लिस्ट इतनी गलत थी तो बिहार के सांसदों को पहले इस्तीफा देना चाहिए।’

बिहार में चुनाव आयोग ने SIR का काम बहुत अच्छे से किया’
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, ‘हम बार-बार कह रहे हैं कि एसआईआर बिहार में हो रहा है। ये (विपक्ष) दिल्ली में हल्ला कर रहे हैं लेकिन बिहार में इसका कोई असर नहीं है। बिहार में चुनाव आयोग ने एसआईआर का काम बहुत अच्छे से किया है।’

वित्त मंत्री ने मणिपुर माल और सेवा कर पर अपना वक्तव्य रखा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 (2025 का संख्या 1) को तत्काल लागू करने के कारणों को दर्शाते हुए एक व्याख्यात्मक वक्तव्य सभा पटल पर रखा।

लोकसभा में मणिपुर माल और सेवा कर (संसोधन) विधेयक, 2025 पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। यह विधेयक मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में और संशोधन करता है।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित हुई। वहीं दोपहर 12 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान मणिपुर माल और सेवा कर (संसोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई। वहीं विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या अमेरिका का मामला, राहुल गांधी अपने ट्वीट से अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। आज अमेरिका देश के 140 करोड़ लोगों पर टैरिफ लगा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और देश का हाथ मजबूत करना चाहिए ताकि दुनिया को पता चले कि भारत एक साथ है और एकजुट है।’

अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है इसे वापस ले- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘भारत पर ये आर्थिक बोझ जो ट्रंप ने लादा है हम इसका विरोध करते हैं क्योंकि इससे जो हमारा निर्यात होता था वो प्रभावित होगा…हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है इसे वापस ले।’

‘ट्रंप की धमकी के खिलाफ सरकार सदन ने निंदा प्रस्ताव पेश करें’
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘ये ठीक नहीं है उनके इस धमकी से हमारे देश की अर्थव्यवस्था, विकास, देश में अनेकता में एकता का सूत्र है वो कमजोर होने वाला नहीं है। ट्रंप को कही न कही से बहुत बड़ी गलतफहमी है। मैं चाहता हूं कि सरकार इनके खिलाफ चेतावनी और निंदा का प्रस्ताव सदन में पेश करें और उन्हें चेतावनी दी जाए कि हमारे झंडे की दुनिया में शान है और पहचान है तो हमें किसी भी प्रकार की धमकी न दें।’

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, इस दौरान कई सदस्यों ने पश्नकाल में अपने सवाल किए जिसका संबंधित मंत्रियों की तरफ से जवाब दिया गया। इस दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। जिसके लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को समझाने की कोशिश की और विपक्ष के न मानने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उपसभापति ने सभी को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद सदन की कार्यावाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अमेरिकी टैरिफ पर पप्पू यादव की प्रतिक्रिया
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘इस टैरिफ से हमारी दवाई उद्योग समाप्त हो जाएगी। पीएम मोदी निर्णय ले कि यहां से जो दवाई अमेरिका के पास सप्लाई होती है उसे बंद कर दे।’

भाजपा को ये बात 10 साल पहले सोचना था- अखिलेश यादव
पीएम मोदी के व्यक्तिगत कीमत चुकाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा को ये बात 10 साल पहले सोचना था कि हमें किसानों के हित के लिए हमेशा चिंतित रहना चाहिए…जो लोग ये दवा करते थे कि दुनिया में सबसे मजबूत रिश्ते हैं और कहते थे कि कोई देश ऐसा नहीं जिसने भारत को सम्मान न दिया हो। उसके बाद भी सरकार को आज ऐसा कहना पड़ रहा है तो ये दुख की बात है। हम विदेश नीति पर पूरी तरह असफल रहे हैं।’

प वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं- रामगोपाल यादव
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ‘वह वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन टैरिफ से प्रभावित देशों को रणनीति बनानी होगी। भारत में अमेरिकी आयात हमारे अमेरिका को निर्यात से ज्यादा है, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके लिए हमें दूसरे बाजार तलाशने होंगे। एक समय था जब भारतीय कपड़ा वैश्विक बाजारों में छा जाता था, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और वियतनाम कपड़ा निर्यात में हमसे आगे निकल गए। हमें अपनी गुणवत्ता बनाए रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे कूटनीतिक रास्ते खुले रहें… अगले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं। डोनाल्ड ट्रंप के इन हरकतों की वजह से रिपब्लिकन हार जाएंगे और फिर वह अपनी मनमानी नहीं कर सकता। हमें अपने लिए व्यवस्था खुद करनी होगी। यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं और अजीत डोभाल को रूस भेजा गया है।’

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने अमेरिकी टैरिफ पर चर्चा की मांग की
एक अन्य कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों को लेकर कहा, ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने का फैसला लिया है। हालांकि, ये फैसला 27 अगस्त से लागू होगा। जिससे कुल टैरिफ 50% हो जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा, इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस के सवाल
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में ‘नई दिल्ली के दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हाल ही में हुई गिरफ़्तारियों’ पर चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर के पास कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। बता दें कि पुलिस ने इस जिले में कई लोगों को कथित तौर पर केवल बंगाली भाषा बोलने के कारण हिरासत में लिया है। इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार इस मुद्दे पर विरोध कर रही है।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा… सीआरपीएफ जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 बलिदान; 15 घायल

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा... सीआरपीएफ जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 बलिदान; 15 घायल

भारत-पाकिस्तान पर ट्रंप के दावे जारी, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

'ट्रंप का 50 प्रतिशत टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend