ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रेड डील पर भी फिर होगी बात!

UB India News by UB India News
August 3, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
ट्रेड डील पर भी फिर होगी बात!

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
 भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में तनाव के बीच एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां भारत पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान कर दिया है, वहीं उन्होंने डीजल, विमान ईंधन और कुछ अन्य अहम पेट्रोलियम उत्पादों को इससे छूट दे दी है. इससे उन कंपनियों को भारी राहत मिली है, जो अमेरिका को ईंधन निर्यात करती हैं. इस तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात होने वाली है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण एशिया मामलों के सबसे वरिष्ठ सलाहकार रिकी गिल अगले हफ्ते भारत पहुंच रहे हैं. लेकिन तस्वीर अभी पूरी साफ नहीं है. ट्रंप प्रशासन ने भारत के रूस के साथ ऊर्जा और रक्षा कारोबार पर ‘जुर्माना’ लगाने की बात कही थी, लेकिन यह जुर्माना कब और कैसा होगा- इस पर अभी भी रहस्य बना हुआ है.

ट्रंप के टैरिफ आदेश में क्या निकला?

बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की मौजूदा व्यापार नीतियों पर चिंता जताई और कहा कि भारत पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा. साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि रूस के साथ भारत के रणनीतिक रिश्तों पर भी जल्द कोई सख्त कदम उठाया जा सकता है. लेकिन जब उनके हस्ताक्षर वाला कार्यकारी आदेश सामने आया, तो उसमें सिर्फ अमेरिका आने वाले कुछ भारतीय सामानों पर 25% शुल्क की बात थी. दिलचस्प बात यह रही कि इसमें डीजल, परिष्कृत ईंधन, कच्चा तेल, एलएनजी (LNG), बिजली और कोयला जैसे पेट्रोलियम उत्पादों को छूट की सूची में रखा गया. यही नहीं, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में हैं.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 2024-25 में अमेरिका को करीब 48.6 लाख टन पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात किए, जिनकी वैल्यू 4 अरब डॉलर से ज्यादा थी. जानकारों का कहना है कि इस छूट के चलते भारत से अमेरिका को ईंधन निर्यात पहले की तरह चलता रहेगा. अमेरिका में भारत की मौजूदगी बनी रहेगी, जिससे ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को नुकसान नहीं होगा.
इस बीच अमेरिका और भारत में एक बार फिर ट्रेड डील से जुड़ी बातचीत होने वाली है. रिकी गिल अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसि कार्यालय (NSC) में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सीनियर डायरेक्टर हैं. उन्हें भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) की ओर से 5 और 6 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. यह बैठक इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) के भविष्य पर केंद्रित होगी. अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा की योजना कई सप्ताह पहले ही बना ली गई थी और इसका दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार मुद्दों से कोई संबंध नहीं है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
बिहार के बाद बंगाल में SIR! ममता कल करेंगी सांसदों के साथ बैठक, शाह से मिलेगे बीजेपी नेता

बिहार के बाद बंगाल में SIR! ममता कल करेंगी सांसदों के साथ बैठक, शाह से मिलेगे बीजेपी नेता

क्या फैक्ट चेक के चक्कर में खुद फंस गए तेजस्वी यादव?

क्या फैक्ट चेक के चक्कर में खुद फंस गए तेजस्वी यादव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend