ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नोबल पुरस्कार के लिए और बढ़ी ट्रंप की बेकरारी…………..

UB India News by UB India News
August 1, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नोबल पुरस्कार के लिए और बढ़ी ट्रंप की बेकरारी…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबल पुरस्कार पाने को लेकर बेकरारी बढ़ती ही जा रही है। पिछले कुछ महीनों में वह नोबल पुरस्कार पाने के लिए दुनिया भर में आधा दर्जन युद्ध रुकवाने का जबरन क्रेडिट ले रहे हैं, यह बात अलग है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में अभी तक ट्रंप की दाल नहीं गल पाई है। जबकि ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले अपने चुनावी अभियान के दौरान ही बार-बार यह दावा किया था कि अगर वह इस बार पद पर आसीन होते हैं, तो 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवा देंगे।

ह्वाइट हाइस ने भी की ट्रंप के लिए पुरस्कार की मांग

राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अब व्हाइट हाउस ने भी नोबल पुरस्कार दिलाने की बैटिंग शुरू कर दी है। ह्वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ट्रंप को दुनिया के करीब आधा दर्जन देशों के बीच युद्ध रुकवाने के लिए नोबल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए। कैरोलिन ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया भर में कई संघर्षों को समाप्त कराया है। उन्होंने इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी भी समाप्त करवाने का एक बार फिर जबरन क्रेडिट लिया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संसद में भी साफ कर दिया है कि भारत-पाक के बीच सीजफायर पाकिस्तानी डीजीएमओ के अनुरोध पर हुआ था, इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

इन देशों के मध्य भी युद्ध रोकवाने का दावा

लेविट ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ट्रंप ने ‘‘थाईलैंड और कंबोडिया, इजराइल और ईरान, रवांडा और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, सर्बिया और कोसोवो, और मिस्र-इथियोपिया के बीच भी संघर्ष को समाप्त करवाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने छह महीने के कार्यकाल में औसतन हर महीने एक शांति समझौता या युद्धविराम कराया है। इसलिए ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार दिए जाने का वक्त आ गया है।’’

पीएम मोदी के साथ जयशंकर भी कह चुके कि मोदी-ट्रंप में नहीं हुई कोई बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह संसद में कहा था कि किसी भी देश के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा था। उनके अलावा विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम लाने में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई रोकने और व्यापार के बीच कोई लेना-देना नहीं था। राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जयशंकर ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले से लेकर 16 जून तक प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच टेलीफोन पर कोई बातचीत नहीं हुई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
UPI को ये हुआ क्‍या, फिर से डाउन, ट्रांजैक्‍शन में परेशानी………

UPI करने से पहले जरा इन नए नियमों को जान लें

साबरमती आश्रम पहुंचे उमर अब्दुल्ला, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

साबरमती आश्रम पहुंचे उमर अब्दुल्ला, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend