ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट से शुरुआत, सेंसेक्स 600 अंक निफ्टी 209 फिसला………………

UB India News by UB India News
August 1, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय आयात पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार के आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है. शेयर बाजार में आज 31 जुलाई को जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है.

सेंसेक्स 683 अंक फिसलकर 80,798 के पास ट्रेड कर रहा है. निफ्टी 209 अंक लुढ़कर 24,675 के पास कारोबार कर रहा है. सभी सेक्टर्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं.

लाल निशान में नजर आए सभी सेक्टोरल इंडेक्स

9:31 बजे पर निफ्टी ऑटो में 0.99%, निफ्टी पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक में 0.66% और 0.52% की गिरावट दिख रही है. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स 1-1 फीसदी फिसल गए हैं. India VIX 7.4% तक उछल गया है. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 0.75% और 0.46% तक लुढ़क गए हैं.
पिछले कारोबारी सेशन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन 30 जुलाई को प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. आईटी, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स सेक्टर के समर्थन से निफ्टी 24,850 के स्तर पर बंद हुआ. दूसरी ओर, ऑटो, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा. सत्र के अंत में सेंसेक्स 143.91 अंक या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,481.86 पर और निफ्टी 33.95 अंक या 0.14 फीसदी चढ़कर 24,855.05 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए.

इन फैक्टर्स की वजह से आई गिरावट

अमेरिका ने भारत पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान करके बड़ा झटका दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल और हथियार खरीदने के लिए भारत को जुर्माना भी चुकाना होगा. जवाब में भारत सरकार ने साफ किया कि देशहित की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा. इसके अलावा बाजार की बात करें तो 30 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार आठवें सत्र में बिकवाली जारी रखी और 850 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 18वें दिन खरीदारी जारी रखी और 1,829 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया. निवेशक दक्षिण कोरिया के आयात पर अमेरिका के 15 फीसदी टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
फिर से कैसे खड़े हो रहे अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट?

फिर से कैसे खड़े हो रहे अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट?

ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही कूटनीतिक तूफान की आहट, ग्रीनलैंड से लेकर मेक्सिको गल्फ तक पर बवाल

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा का कारण अमेरिकी बिजनेस है या सिर्फ एक चिढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend