ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, राजनाथ सिंह ने किया सेना के बहादुर जवानों को नमन

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in सांसद
0
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, राजनाथ सिंह ने किया सेना के बहादुर जवानों को नमन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो चुकी है. सदन में शुरुआती हंगामे के बाद अब 16 घंटे की बहस शुरू हो गई, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. वहीं विपक्ष की तरफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मोर्चा संभालेंगे.  विपक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावों पर सरकार से सफाई चाहता है। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी इसमें हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बोल सकते हैं।

विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद सरकार से सवाल करेंगे। विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प का सीजफायर दावा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

RELATED POSTS

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

Sansad Live:

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा, “…6 और 7 मई 2025 को भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एक ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी बल्कि यह भारत की संप्रभुता, उसकी अस्मिता, देश के नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रभावी और निर्णायक प्रदर्शन था।”

“मैं देश के उन वीर सपूतों, बहादुर सैनिकों को नमन करता हूं जो राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटे… मैं उन सैनिकों की स्मृति को भी नमन करता हूं जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मैं पूरे देश की तरफ से सभी जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।”

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “22 अप्रेल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में एक अमानवीय और कायराना आतंकी हमला हुआ। इस हमले में हमारे 25 निर्दोष नागरिकों सहित एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। उन निर्दोष लोगों की जान उनका धर्म पूछकर लिया गया। यह अपने आप में अमानवीयता का सबसे घृणित उदाहरण था। ये घटना भारत की सहन शक्ति की सीमा थी। इस हमले के तुरंत बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और उन्हें छूठ दी गई कि वे अपने विवेक, रणनीतिक समझ और क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए निर्णायक कार्रवाई करें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले, हमारी सेनाओं ने हर पहलू का गहराई से अध्ययन किया। हमारे पास कई विकल्प थे लेकिन हमने वह विकल्प चुना जिससे आतंकवादियों को अधिकतम नुकसान हो और जिसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो। हमारी सेनाओं द्वारा किए गए समन्वित हमलों ने 9 आतंकवादी बुनियादी ढांचे के ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया। एक अनुमान के अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, उनके आका मारे गए, जिनमें से अधिकांश जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे।
Image
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा शुरू, राजनाथ सिंह ने किया सेना के बहादुर जवानों को नमन

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो चुकी है. सदन में शुरुआती हंगामे के बाद अब 16 घंटे की बहस शुरू हो गई, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए इस ऑपरेशन में शामिल सेना के बहादुर जवानों को नमन किया. ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि 6-7 मई को भारतीय सेना ने अपनी ताकत दिखाई.

हम पहलगाम पर चर्चा के लिए तैयार… लोकसभा में हंगामे पर बोले केसी वेणुगोपाल

लोकसभा में हंगामे पर वरिष्ठ कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हम पहलगाम पर चर्चा को तैयार हैं, हमने अपने स्पीकर्स की सूची भी दे दी है. हम वेल में भी नहीं गए, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया गया.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘SIR को लेकर तमाम विपक्षी दलों की चिंता लाज़मी है. इसलिए हम पहले सरकार से मांग कर रहे थे कि SIR पर चर्चा की तारीख फिक्स कर दे सरकार। अब हम सिर्फ सरकार से ये आश्वासन मांग रहे हैं कि तारीख न बताए पर कम से कम यह तो कहें कि SIR के मुद्दे पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में चर्चा करेंगे.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

by UB India News
July 23, 2026
0

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। विपक्ष ने NEET...

Next Post
बिहार चुनाव में NDA-INDIA गठबंधन का एक ही हाल………………..

बिहार चुनाव में NDA-INDIA गठबंधन का एक ही हाल....................

2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए

2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend