ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

व्हाइट हाउस में लॉकडाउन! सुरक्षा चूक, नॉर्थ लॉन में फेंकी गई अज्ञात वस्तु

UB India News by UB India News
July 17, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
व्हाइट हाउस में लॉकडाउन! सुरक्षा चूक, नॉर्थ लॉन में फेंकी गई अज्ञात वस्तु

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मंगलवार दोपहर एक अजीब घटना ने हड़कंप मचा दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में किसी अनजान व्यक्ति ने एक वस्तु फेंकी, जिसके बाद पूरे परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया. अचानक से सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बढ़ गई और मीडिया को तत्काल ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया. करीब 30 मिनट तक अफरातफरी के माहौल के बाद सीक्रेट सर्विस ने ‘ऑल-क्लियर’ का ऐलान किया और प्रेस को फिर से बाहर जाने की अनुमति दी गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाइट हाउस की बाड़ के पार कुछ फेंका था. सीक्रेट सर्विस ने बिना समय गंवाए पूरे इलाके को सील कर दिया और पेंसिलवेनिया एवेन्यू भी बंद कर दी गई. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बाद में बयान जारी करते हुए बताया, ‘किसी ने अपना फोन फेंक दिया था.’ हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि एक साधारण फोन फेंकने से इतनी सख्त सुरक्षा प्रक्रिया क्यों लागू हुई. गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिलवेनिया के एक कार्यक्रम के लिए रवाना होने ही वाले थे.

घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में थे और पेनसिल्वेनिया जाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, इस घटना का उनके प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ा, और वे अपने तय समय पर पेनसिल्वेनिया रवाना हो गए।

अमेरिका की शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया।
अमेरिका की शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया।
व्हाइट हाउस में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सभी पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचा दिया।
व्हाइट हाउस में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सभी पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचा दिया।
व्हाइट हाउस में हादसे के बाद फंसे पत्रकार।
व्हाइट हाउस में हादसे के बाद फंसे पत्रकार।

पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक हुई व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर हाल के सालों में घुसपैठ, साइबर हमले और गोपनीय जानकारी के लीक जैसे कई मामले सामने आए हैं।

मार्च 2025- व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने गलती से सिग्नल ऐप पर एक पत्रकार को यमन में मिलिट्री हमलों की सीक्रेट प्लानिंग भेज दीं थी। व्हाइट हाउस ने इसे “होक्स” कहकर खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था।

फरवरी 2025- व्हाइट हाउस में इलॉन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस इंस्टॉल की गई थी, लेकिन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ गया था, क्योंकि स्टारलिंक कनेक्शन की निगरानी नहीं की जा रही थी।

अप्रैल 2023- एक छोटा बच्चा व्हाइट हाउस की फेंसिंग के बीच से घुस गया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे उसके माता-पिता के पास वापस ले जाकर लॉकडाउन लागा दिया था।

सितंबर 2014- उमर गोंजालेज नाम का एक इंसान व्हाइट हाउस की फेंसिंग फांदकर इमारत में घुस गया था। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डॉयरेक्टर जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था।

व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और ऑफिस है। यह वॉशिंगटन डीसी में 1600 पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है।
व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और ऑफिस है। यह वॉशिंगटन डीसी में 1600 पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है।

ट्रंप पर पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला

ठीक एक साल पहले इसी राज्य में ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उनकी एक कान से खून निकल आया था. तब एक फायरफाइटर की मौत हुई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. आज भी वह हमला अमेरिकी राजनीति की सबसे भयावह घटनाओं में गिना जाता है. हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को लेकर जांच एजेंसियां अब तक यह नहीं पता लगा सकी हैं कि आखिर उसने गोली क्यों चलाई थी. इस घटना ने व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर सिर्फ फोन फेंकने से इतना बड़ा अलर्ट जारी करना पड़ा, तो इसका मतलब यह है कि एजेंसियां अब हर संदिग्ध हरकत को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हो गई हैं.

व्हाइट हाउस के बारे में जानिए…

  • व्हाइट हाउस का कंस्ट्रक्शन 1792 और 1800 के बीच हुआ है।
  • इसका डिजाइन आयरिश आर्किटेक्ट जेम्स होबान ने तैयार किया था।
  • 1801 में थॉमसन जेफरसन के व्हाइट हाउस में शिफ्ट होने के बाद इसका विस्तार किया गया।
  • 1814 में वॉर के दौरान ब्रिटिश सेना ने इसमें आग लगा दी थी।
  • इसके बाद 1815 से 1817 तक इसका फिर से निर्माण किया गया।
  • इस बार आर्किटेक्ट बेंजमिन हेनरी के साथ मिलकर होबान ने इसका डिजाइन तैयार किया था।
  • मौजूदा दौर में व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स में एग्जीक्यूटिव रेजिडेन्स, वेस्ट विंग, ईस्ट विंग और इसेनहाउर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग हैं।
  • गेस्ट के रहने के लिए ब्लेयर हाउस है। व्हाइट हाउस का एग्जीक्यूटिव रेजिडेंस छह मंजिला है।
  • व्हाइट हाउस के दो माले बेसमेंट में हैं, बाकी के चार माले ऊपर हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डाली सरकार के पाले में गेंद!

'उदयपुर फाइल्स' को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डाली सरकार के पाले में गेंद!

मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन….  : CDS अनिल चौहान

कल के हथियारों से आज का युद्ध नहीं................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend