ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी का 4 महीने में चौथा बिहार दौरा, 53वें दौरे के लिए मोतिहारी का चयन क्यों

UB India News by UB India News
July 16, 2025
in पश्चिम चंपारण, संपादकीय
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर जाने वाले हैं. वह 18 जुलाई को बिहार के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान राज्य को हजारों करोड़ से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. चुनावी राज्य बिहार में प्रधानमंत्री का ताबड़तोड़ दौरा हो रहा है, पिछले 4 महीनों में उनका यह चौथा दौरा है. इस दौरे के दौरान उनकी नजर 24 विधानसभा सीटों को साधने की भी रहेगी.

प्रस्तावित बिहार यात्रा के इस चरण में पीएम मोदी शुक्रवार 18 जुलाई को राज्य के पूर्वी चंपारण जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वह एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कल सोमवार को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी मोतिहारी आएंगे और यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान आसपास के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोग आयोजन में शामिल होंगे.

RELATED POSTS

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

53वें दौरे के लिए मोतिहारी का चयन क्यों

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यहां पर चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो चुका है. पीएम मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है. पीएम मोदी ने अपने 53वें बिहार दौरे के लिए जिस पूर्वी चंपारण जिले के मुख्यालय मोतिहारी क्षेत्र का चयन किया है, वो सियासी मायने में बेहद अहम है. नेपाल से सटे पूर्वी चंपारण जिले में विधानसभा की कुल 12 सीटें आती हैं, जबकि सीतामढ़ी और शिवहर इससे सटे हुए जिले हैं. इसके अलावा पूर्वी चंपारण के दक्षिण में मुजफ्फरपुर जिला और पश्चिम की ओर से गोपालगंज तथा पश्चिमी चंपारण जिले आते हैं.

इस यात्रा के जरिए पूर्वी चंपारण जिले में विधानसभा की 12 सीटों के अलावा सीतामढ़ी जिले की 8 सीट, शिवहर जिले की एक सीट और मुजफ्फरपुर तथा गोपालगंज की दर्जनभर सीटों को साधने की कोशिश की जा रही है. इस क्षेत्रों में एनडीए का दबदबा रहा है और उसकी कोशिश 2025 के चुनाव में भी बरकरार रखने या पिछले परिणाम में और सुधार करने की है.

पूर्वी चंपारण में एनडीए का दबदबा

अकेले पूर्वी चंपारण की बात करें तो यहां पर 12 सीटें हैं और 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन के खाते में 3 सीटें गई थीं. सीतामढ़ी में 8 विधानसभा सीटें हैं और इसमें एनडीए ने 6 सीटें झटक ली थी, तो महागठबंधन को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. शिवहर की एकमात्र विधानसभा सीट भी एनडीए के खाते में आई थी.

मुजफ्फरपुर में 11 में से 6 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की, आरजेडी यहां से 5 सीट जीतने में कामयाब रही थी. इसी तरह पूर्वी चंपारण से सटे गोपालगंज जिले में 6 सीटें आती हैं और इसमें 4 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी. तो कुल मिलाकर पीएम मोदी मोतिहारी में रैली के जरिए राज्य की करीब 3 दर्जन सीटों पर अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे.

पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर क्षेत्र में माहौल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी मुहिम में जुट गई हैं और लोगों को इसके बारे में बताने के लिए कई प्रचार गाड़ियों को तैयार किया है और अलग-अलग क्षेत्र में रवाना भी कर दिया. पूर्वी चंपारण जिले की 12 विधानसभा सीटों में से 8 सीट बीजेपी के खाते में गई थी और एक सीट पर जेडीयू को जीत मिली थी, 3 सीटों पर आरजेडी को जीत हासिल हुई थी. सीतामढ़ी की 8 सीटों में से 4 पर बीजेपी तो 2 पर जेडीयू को जीत मिली थी. 2 सीटों पर आरजेडी का कब्जा हुआ था.

मुजफ्फरपुर जिले में मिल रही कड़ी चुनौती

शिवहर विधानसभा सीट जेडीयू के पास थी लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी ने यहां पर जीत हासिल की थी. यही हाल मुजफ्फरपुर का भी रहा था जहां की 11 सीटों पर बीजेपी को 5 और एक-एक सीट पर जेडीयू और वीआईपी को जीत मिली थी. 5 सीटों पर आरजेडी और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी. इस तरह से यह ऐसा जिला है जहां पर हर दल की मजबूत पकड़ है. 6 दलों को यहां से जीत हासिल हुई थी.

मुजफ्फरपुर की 11 सीटों में एनडीए को 6 सीटों पर जीत मिली थी, हालांकि बोचहां सीट पर 2020 में एनडीए की सहयोगी दल वीआईपी के मुसाफिर पासवान जीते थे, लेकिन उनके निधन के बाद उनके बेटे 2022 में आरजेडी के टिकट से चुनाव जीत गए. इसी तरह कुर्हानी सीट पर आरजेडी को जीत मिली थी, लेकिन विधायक अनिल कुमार साहनी आपराधिक मामलों में अयोग्य घोषित होने के बाद उपचुनाव में यह सीट बीजेपी के पास आ गई.

बीजेपी का गढ़ माना जाता है चंपारण

पीएम मोदी लगातार बिहार के दौरे पर हैं. उनकी कोशिश एनडीए को एक बार फिर बिहार में जीत दिलाने की है. बतौर प्रधानमंत्री मोदी का यह 53वां दौरा है. जबकि पिछले साल जून में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद से यह आठवां दौरा है. वह पिछले 4 महीने से लगातार बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को मधुबनी, फिर 29 मई को पटना और इसके बाद 20 जून को सीवान को दौरा किया था. फरवरी में भी पीएम मोदी ने बिहार का दौरा किया था.

अब लगातार चौथे महीने में वह पूर्वी चंपारण के दौरे पर आ रहे हैं. पूरे बिहार में यह वह इलाका है जहां पर बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत है. पूर्वी चंपारण (12 सीट) और पश्चिम चंपारण (9 सीट) दोनों जिलों में 21 सीटें हैं जहां पर एनडीए को 17 सीटों पर जीत हासिल हुई जिसमें अकेले बीजेपी को 15 सीटों पर जीत मिली थी.

एनडीए को पिछले चुनाव में बहुमत जरूर मिला था, लेकिन महागठबंधन की ओर से कड़ी चुनौती भी मिली थी. मामूली अंतर से एनडीए को बहुमत हासिल हुआ था. ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकार पीएम मोदी की ज्यादा से ज्यादा रैली कराकर राज्य में सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को कम करने और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश में हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 14, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

Next Post
NRC का मुद्दा फिर गरमाने लगा…बिहार-बंगाल में ‘बैकडोर’ तो असम में सामने से ‘अवैध वोटर्स’ को बाहर करने की तैयारी

NRC का मुद्दा फिर गरमाने लगा…बिहार-बंगाल में ‘बैकडोर’ तो असम में सामने से ‘अवैध वोटर्स’ को बाहर करने की तैयारी

क्या बिहार चुनाव से पहले ही पप्पू यादव ने तेजस्वी के साथ कर दिया खेला?

क्या बिहार चुनाव से पहले ही पप्पू यादव ने तेजस्वी के साथ कर दिया खेला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend