ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जंगलराज कहें या महाजंगलराज?

बिहार के विभिन्न जिलों में इस तरह की कई अन्य घटनाएं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिनों में राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

UB India News by UB India News
July 7, 2025
in अपराध, पटना, बिहार, संपादकीय
0
बीमार क्या हुए की राजनीतिक उठापटक की कहानी शुरू…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कानून-व्यवस्था के सवाल पर ही लालू-राबड़ी की जगह नीतीश कुमार सत्ता में आए। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से विधि-व्यवस्था, लगातार हो रही हत्या और आपराधिक घटनाओं के सवाल पर ही नीतीश कुमार घिर रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों में राज्य में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कई लोगों की मौत हो गई। जिसमें व्यवसायी, स्कूल संचालक और अन्य नागरिक शामिल हैं। वहीं अपराधियों ने पुलिस को भी निशाना बनाया।

पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका तो मुजफ्फरपुर में एक जेई की हत्या कर दी गई। पूर्वी चंपारण में मोहर्रम के जुलूस में एक युवक को तलवार से मार डाला गया। वहीं नालंदा में बदमाशों ने एक युवती और किशोर को गोली मार दी। जबकि दरभंगा में मुहर्रम के जुलूस में एक दरोगा को चाकू मारा गया। पश्चिम चंपारण में कर्ज के चलते एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। भोजपुर में चलती ट्रेन से एक छात्र को फेंक दिया गया। दरभंगा में ही शादी वाले घर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

पटना में गोपाल खेमका की गोली मार कर हत्या

पटना में अपराधियों ने एक बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांधी मैदान थाना इलाके में हुई इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विरोधियों के सवालों से घिर गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में कानून व्यवस्था की एनडीए सरकार पर जबरदस्त हमला हमला बोला। जबकि तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी दलों के नेता भी सवाल उठा रहे हैं।

पटना में स्कूल संचालक की हत्या

पटना के खगौल इलाके में स्कूल संचालक अजीत कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। अजीत कुमार यादव एक महिला से वर्षों से लिव इन रिलेशन था, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

मुजफ्फरपुर में लूटपाट के दौरान जेई की हत्या

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में सोमवार सुबह एक इंजीनियर, मो. मुमताज की हत्या हो गई। वो वैशाली जिले के रहने वाले थे और भगवानपुर में जेई के पद पर थे। अपराधी खिड़की से घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। उन्होंने मुमताज को उनके परिवार के सामने चाकू से गोदकर मार डाला।

पूर्वी चंपारण में तलवार से हत्या

पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र के कनघट्टी बाजार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान अजय कुमार राय (35) की तलवार से हत्या कर दी गई। उनके भाई धनंजय कुमार और चचेरे भाई नवल किशोर राय भी घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि यह हमला पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद का नतीजा था. अजय के भाई राजेश राय चुनाव लड़ रहे थे, तभी निजामुद्दीन से उनका झगड़ा हुआ था।

नालंदा में युवती और किशोर की हत्या

नालंदा जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत डुमरावां गांव में बदमाशों ने एक युवती और किशोर को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दरभंगा में दारोगा को चाकू मारा

दरभंगा में मोहर्रम के जुलूस में लहेरियासराय थाने में पदस्थापित दारोगा अमित कुमार को चाकू मार दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

पश्चिमी चंपारण में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

पश्चिम चंपारण जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ बाबू टोला गांव में हृदय मिश्र (45) की हत्या कर दी गई। उन्होंने जय प्रकाश यादव को 14 लाख रुपये का कर्ज दिया था। पैसे वापस मांगने पर जयप्रकाश ने उन्हें कुदाल से घायल कर दिया और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। परिजनों ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश यादव से हृदय मिश्र को 14 लाख रुपये लेना था।

भोजपुर में चलती ट्रेन से छात्र को फेंका

भोजपुर जिले में कोईलवर अब्दुल बारी पुल के पास चलती ट्रेन में बदमाशों ने एक छात्र प्रिंस कुमार (25) से मोबाइल छीनने के बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। प्रिंस बीसीए पार्ट थर्ड का छात्र है. उसने बताया कि कोईलवर स्टेशन से कुछ पहले, जब ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, कुछ युवक चलती ट्रेन में चढ़ गए और अचानक उसका मोबाइल झपट लिया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे धक्का देकर नीचे फेंक दिया।

दरभंगा में शादी वाले घर में हत्या

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में शादी वाले घर में मदन यादव की हत्या कर दी गई। वह अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारी के लिए गांव आया था। बदमाशों ने उसे घर से 500 मीटर दूर ले जाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

सिवान में 4 लोगों की हत्या

सिवान में शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच झगड़े धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 4 लोगों की जान चली गई। जिसमें एक पूर्व मुखिया का बेटा भी शामिल है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार में अधिकारियों को कम मतदान वाले क्षेत्रों में अभियान चलाने का निर्देश

नियमों में नहीं किया गया कोई बदलाव..........

गोपाल खेमका की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध का पटना सिटी में हुआ एनकाउंटर ,खेमका हत्याकांड का 5 बजे DGP करेंगे खुलासा

गोपाल खेमका की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध का पटना सिटी में हुआ एनकाउंटर ,खेमका हत्याकांड का 5 बजे DGP करेंगे खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend