ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना से लेकर सीवान… 2 दिनों में 7 हत्याएं, बिहार में कौन खेल रहा है खूनी खेल

UB India News by UB India News
July 5, 2025
in अपराध, खास खबर, पटना, बिहार, सिवान
0
पटना से लेकर सीवान… 2 दिनों में 7 हत्याएं, बिहार में कौन खेल रहा है खूनी खेल

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल के दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों से हत्या की कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं. इनमें व्यापारी, बुजुर्ग, और आम लोग भी निशाना बने हैं. वहीं,  पटना में मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई. जबकि सीवान में 4 जुलाई को 3 लोगों की तलवार से काटकर हत्या की गई. इसके अलावा 3 जुलाई को बेगूसराय में एक स्वर्ण व्यवसायी की अपहरण के बाद हत्या और मधेपुरा में शाम को बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. वहीं, समस्तीपुर में
पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी के पति को बदमाशों ने गोली मार दी है. इन 7 हत्याओं से बिहार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

पटना में गोपाल खेमका की हत्या
बिहार की राजधानी पटना के व्यस्त इलाके में शुक्रवार की रात व्यापारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वे कपड़ा व्यवसाय से जुड़े थे और इलाके में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे. यह घटना उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या के 6 साल बाद हुई है. गुंजन की हत्या भी इसी तरीके से की गई थी. पुलिस के अनुसार गोपाल खेमका रात करीब 11 बजे होटल पनाश के पास से गुजर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. वहीं, DGP विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर SIT का गठन किया है. एसपी सिटी सेंट्रल इस SIT का नेतृत्व करेंगे.
तलवार से काटकर 3 लोगों की हत्या
सीवान के भगवानपुर प्रखंड के मलमलिया में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे के करीब दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान एक पक्ष के 3 लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के 3 लोगों की तलवार से काटकर हत्या कर दी. जबकि दो अन्य घायल हो गए. वहीं, तीनों शव मलमलिया रेलवे ओवर ब्रिज और सिवान-मशरख मुख्य पथ पर कुछ दूरी पर तक पड़े रहे. मृतकों की पहचान मुन्ना सिंह, कन्हैया सिंह, रोहित कुमार के रूप में हुई है. मृत तीनों पट्टीदारी में भाई थे.

ज्वेलरी शॉप के मालिक की हत्या
बेगुसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले 26 वर्षीय पुत्र सुनील साह की हत्या कर दी गई. 3 जुलाई की दोपहर व्यापारी को 2 बाइक सवार युवक घर से बुलाकर ले गए. जहां दुकान से 100 मीटर की दूरी पर उनका शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसारा मुंह दबाने और गर्दन की हड्डी टूटने से उनकी मौत हुई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
मधेपुरा में डबल मर्डर
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी वार्ड संख्या 14 स्थित दमगारा टोला में गुरुवार की रात एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है. शव को देखने से लग रहा है कि पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतकों की पहचान दिनेश दास ( 50 ) औरउनकी पत्नी भूलिया देवी (45) के रूप में हुई है. ये दोनों प्रसादी चौक पर सब्जी बेचने का काम करते थे. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्य जुटाने के लिए टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है. जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.

समस्तीपुर में युवक को बदमाशों ने मारी गोली
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव में 4 जुलाई 2025 की रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. यहां 4 बाइक सवार बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी के पति सुरेंद्र प्रसाद सिंह को गोली मार दी. गोली लगने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, रोसड़ा पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

सीवान में 3 लोगों की हत्या,2 को तलवार से काटा

सीवान में शुक्रवार को 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। एक की गोली मारकर हत्या हुई है। 2 लोगों को तलवार के काटा गया है। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मलमलिया पुल पर तीनों शवों को रखकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आगजनी भी की गई। इस कारण पटना-सीवान मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लग रहा। देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर पटना-सीवान मुख्य मार्ग को चालू करवाया। हालांकि, प्रदर्शनकारी वहां मौजूद रहें।

मौके पर 6 थानों की पुलिस कैंप कर रही है। वहीं, पुलिस की कई टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

DM, SP, DIG भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात 11 बजे के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके गांव पहुंचे। वहीं आरोपी के घर को लोगों ने आक्रोश में जला दिया है।

मृतकों की पहचान कौड़िया गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। अपराधियों ने भागने के दौरान एक युवक को रोशन को गाड़ी से टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

भगवानपुर हाट थाना प्रभारी सस्पेंड

देर शाम गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित, छपरा के एसपी कुमार आशीष और सीवान के एसपी मनोज तिवारी के साथ DIG नीलेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन हत्या के बदले हत्या की मांग पर अड़े हुए हैं।

घटनास्थल से ही डीआईजी नीलेश कुमार ने भगवानपुर हाट थाना प्रभारी सुजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया।

सीवान के SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ‘मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फायरिंग को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं है।’

तीनों मृतकों के शव सड़क पर पड़े हैं, 2 तस्वीरें

2 लोगों को तलवार से काटा गया है।
2 लोगों को तलवार से काटा गया है।
एक शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है।
एक शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है।

पेट्रोल पंप से शुरू हुए विवाद में मर्डर

बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाने के कौड़िया गांव के शत्रुघ्न सिंह का ईंट का भट्‌ठा है। वो शराब तस्करी का भी काम करता है। 9 महीने पहले सीवान में जहरीली शराब पीने से 26 लोगों की मौत हुई थी, उसमें भी उसके शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसी मामले को लेकर अक्सर पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच विवाद होता था। पीड़ित पक्ष इस मामले को लेकर थाने में कई बार शिकायत भी कर चुका है।

गुरुवार को पीड़ित पक्ष के रोहित सिंह(19) की आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपना घाव दिखा रहे हैं।

मृतकों के परिवार को मुआवजा दे सरकार- पूर्व विधायक

गोरियाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ने कहा, ‘घटना 4 दिन से चल रही थी। थाना को इस बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। 40 साल के अपने राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा।’

‘ये ऐसी पहली घटना है, जहां दिनदहाड़े भगा-भगा कर हत्या की गई है। अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार मृतकों के परिवार को मुआवजा दें।’

UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स

20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स

ड्रैगन की वीजा डिप्लोमेसी के क्या है मायने ……………

क्या पटरी पर आ गया ड्रैगन के साथ रिश्ता ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend