ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in अध्यात्म, खास खबर, दुर्घटना
0
पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे, उसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी.

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

भीड़ के नीचे दबकर तीन की मौत

दर्शन के समय भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति बन गई. इसी दौरान 3 लोग भीड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं. मृतकों में दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमाकंत महांती शामिल हैं.

घायलों में कुछ की हालत गंभीर

ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन में जहां लाखों लोग जुटते हैं, वहां भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं. घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हर साल रथ यात्रा में शामिल होते हैं लाखों श्रद्धालु

पुरी की रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है. हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी पहुंचते हैं. रथ यात्रा के दौरान भगवान को श्रीमंदिर से बाहर लाकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं. इसी यात्रा के बीच यह हादसा हुआ.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

by UB India News
July 3, 2026
0

जब कोई व्यक्ति मंदिर में चढ़ावा चढ़ाता है, तो वह केवल धनराशि नहीं देता; वह अपनी श्रद्धा, विश्वास, कृतज्ञता और...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
यहां के कार्यकर्ता साधारण नहीं, बल्कि स्वर्णिम कार्यकर्ता हैं………….

यहां के कार्यकर्ता साधारण नहीं, बल्कि स्वर्णिम कार्यकर्ता हैं.............

नेताओं से मिलने आए थे, मंच पर जगह न मिलने की बात गलत

नेताओं से मिलने आए थे, मंच पर जगह न मिलने की बात गलत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend