ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में 92% तक घट चुका है चिनाब का प्रवाह ………….

UB India News by UB India News
June 17, 2025
in कृषि, खास खबर
0
भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने का फैसला क्यों किया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान इस समय इतिहास के सबसे भीषण जल संकट से गुजर रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है भारत द्वारा सिंधु जल संधि के तहत मिलने वाले जल में भारी कटौती. स्थानीय जल विशेषज्ञों के अनुसार, भारत से बहकर आने वाला चिनाब नदी का प्रवाह 92% तक घट चुका है, जिससे पंजाब और सिंध जैसे बड़े कृषि क्षेत्रों की फसलें तबाही के कगार पर हैं.

चिनाब नदी में पानी ‘डेड लेवल’ से भी नीचे
रिपोर्टों के अनुसार, 29 मई को चिनाब नदी का प्रवाह 98,200 क्यूसेक था, जो अब सिर्फ 7,200 क्यूसेक रह गया है. जल स्तर इतना गिर चुका है कि वह ‘डेड लेवल’ से भी नीचे चला गया है, जिससे 40% से अधिक खरीफ फसलें सूख चुकी हैं और बाकी पर भी संकट मंडरा रहा है.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

6.5 करोड़ लोग प्रभावित, किसान करेंगे इस्लामाबाद कूच

पंजाब और सिंध के लगभग 6.5 करोड़ लोग सिंचाई के लिए चिनाब पर निर्भर हैं. जल की कमी और फसलों की बर्बादी से परेशान किसान संगठनों ने अब इस्लामाबाद कूच की चेतावनी दे दी है. किसान नेताओं का कहना है कि सरकार कोई राहत नहीं दे रही और भारत के खिलाफ कोई स्पष्ट कूटनीतिक कदम नहीं उठाया गया.

4,500 अरब रुपये का नुकसान, भूजल भी खत्म
कृषि संगठन ‘पीआरए’ और सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश की कमी और जल आपूर्ति में कटौती के कारण पाकिस्तान को अब तक 4,500 अरब रुपये का नुकसान हो चुका है. भूजल स्तर भी गंभीर रूप से गिर गया है और हजारों ट्यूबवेल सूख चुके हैं.

बांध भी सूखे, खाद्य संकट की आशंका
मंगला बांध जैसे प्रमुख जल स्रोतों का जलस्तर भी खतरे की रेखा से नीचे जा चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो पाकिस्तान को एक गंभीर राष्ट्रीय खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है.

भारत से पानी की गुहार: पाकिस्तान ने भेजी चार चिट्ठियां
पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को बहाल करने और पानी की आपूर्ति को लेकर भारत को अब तक चार औपचारिक चिट्ठियां भेजी हैं. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक चिट्ठी “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भेजी गई थी. ये सभी पत्र पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को भेजे, जिसे बाद में विदेश मंत्रालय (MEA) को भेज दिया गया.

‘ग्रीन पाकिस्तान’ पर किसानों का गुस्सा
पंजाब और सिंध के किसान सरकार की ‘ग्रीन पाकिस्तान’ जैसी परियोजनाओं को काग़ज़ी ढकोसला करार देते हुए कह रहे हैं कि “कागज़ों की हरियाली नहीं, खेतों में पानी चाहिए.” किसानों का आरोप है कि सरकार सिर्फ दिखावटी योजनाओं पर ध्यान दे रही है, जबकि असली जरूरत सिंचाई व्यवस्था सुधारने की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर, रुपया दो दुश्मनों से एक साथ लड़ रहा है जंग..........

विमान के पायलट सुमित सभरवाल का हुआ अंतिम संस्कार

विमान के पायलट सुमित सभरवाल का हुआ अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend