ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के रिहाईशी इलाका में हुआ क्रैश

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in गुजरात
0
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के रिहाईशी इलाका में हुआ क्रैश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर क्षेत्र में एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान क्रैश हो गया. विमान टेक ऑफ के समय हादसे का शिकार हो गया. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. विमान में कुल 242 यात्री सवार थे. प्लेन क्रैश के बाद आसमान में काले धुएं का गुब्बारा छा गया. अहमदाबाद एयरपोर्ट परिसर में प्लेन क्रैश हुआ. यह रिहाईशी इलाका है. जानकारी के मुताबिक टेक ऑफ के दौरान प्लेन एयरपोर्ट की दीवार से टकराया था. इस वजह से उसमें आग लग गई. लोगों को बचाने का काम जारी है.

प्लेन में सवार थे गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी

अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं।

अमित शाह ने गुजरात CM से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है। उन्होंने विमान दुर्घटना की प्राथमिक जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ हादसा

242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में घायल को लाया जा रहा है. हादसा दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुआ. घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. घायलों को स्ट्रेचर पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया. प्रशासन ने इलाके की ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या हताहत हुए हैं.अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की साइट पर मलबा फैला मिला है. मौके पर फायर सर्विस और अन्य एजेंसियां राहत एवं जांच कार्य में जुटीं हैं. विमान हादसे का वीडियो भी सामने आया है. क्रैश होने के बाद प्लेन कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त हो गया.

हादसे का शिकार होने के बाद प्लेन एक निर्माणाधीन इमारत पर गिरा। सिविल हॉस्पिटल के पास यह हादसा हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम को फोन कर घटना पर जानकारी ली है। इस बीच एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर चुके हैं। हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी हादसे का शिकार हुए प्लेन में सवार थे।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

डीजीसीए ने क्या कहा?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बयान जारी कर बताया कि विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। एयर इंडिया ने भी विमान हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

बोइंग का था विमान

हादसे का शिकार हुआ विमान 11 साल पुराना था। इसका निर्माण अमेरिका की बोइंग कंपनी करती है। इस विमान में कई धातुओं का मिश्रण होता है, जिसके कारण इसका वजन बेहद कम होता है। इसी वजह से यह विमान लंबी दूरी की यात्राएं करने में सक्षम रहता है। इसके साथ ही इसकी ईंधन की खपत भी कम होती है। इसी वजह से दुनिया की हर बड़ी एयरलाइ इस विमान का इस्तेमाल करती है। इस विमान में आम तौर पर 200-300 यात्री बैठ सकते हैं और इसकी अधिकतम दूरी तय करने की सीमा 8,500 समुद्री मील तक है।

UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

by UB India News
June 8, 2026
0

सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक बहुत दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक...

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

by UB India News
September 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भी हिस्सा...

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2025
0

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर...

Next Post
अहमदाबाद Air India प्लेन क्रैश : 242 लोगों की मौत की आशंका , गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार ……….

अहमदाबाद Air India प्लेन क्रैश : 242 लोगों की मौत की आशंका , गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार ..........

गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर समेत इन 14 जिलों में आज भी आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव का अलर्ट

पटना में बरस रही आग, स्कूलों का समय बदला गया......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend