ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एलन मस्क को ट्रंप से लड़ाई का हो रहा पछतावा !

UB India News by UB India News
June 11, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा…….

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी जंग अब नया मोड़ लेती दिख रही है. मस्क को अब ट्रंप से लड़ाई का अफसोस हो रहा है. उन्होंने बुधवार को एक्स पर ट्रंप को लेकर की गई अपनी कुछ पोस्टों पर अफसोस जताते हुए कहा, ‘मुझे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पिछले हफ्ते की गई कुछ पोस्टों पर अफसोस है. वो हद से आगे निकल गई थीं.’

मस्क का यह यू-टर्न ऐसे समय पर आया है, जब पिछले कुछ दिनों से दोनों दिग्गज एक-दूसरे पर खुलकर हमलावर रहे हैं. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने ट्रंप की बहुचर्चित टैक्स और खर्च संबंधी योजना ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को ‘घृणित अपमान’ बताया था, जिससे अमेरिका पर 3 ट्रिलियन डॉलर तक का अतिरिक्त कर्ज चढ़ने का अनुमान है.

बोरिंग, पागल और क्या-क्या…

इसके बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा, ‘एलन बोरिंग हो चुका था. मैंने उससे खुद कहा कि बाहर निकलो… और फिर वो पागल हो गया.’ ट्रंप ने यह भी दावा किया कि मस्क ने उनके खिलाफ जाकर डेमोक्रेट्स को समर्थन दिया तो उसे ‘गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.’
बात यहीं नहीं रुकी. मस्क ने ट्रंप पर महाभियोग की मांग कर डाली और एक ट्वीट में यह तक कह डाला कि ट्रंप का नाम जेफ्री एपस्टीन केस फाइल्स में भी है. हालांकि बाद में मस्क ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लगातार कई पोस्ट्स के जरिए मस्क को जवाब दिया. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि एलन मेरे खिलाफ गया, लेकिन उसे ये पहले ही कर लेना चाहिए था. उसे बिल की जानकारी पहले से थी.’

ट्रंप ने मस्क को दे डाली धमकी

इतना ही नहीं, ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनियों को दी जा रही सरकारी सब्सिडी और ठेके खत्म करने की धमकी भी दे डाली. उन्होंने लिखा, ‘हमारे बजट में सबसे आसान बचत का तरीका है एलन को दिए जा रहे सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म करना. मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि बाइडन ने ये कदम क्यों नहीं उठाया.’
गौरतलब है कि मस्क ने ट्रंप के 2024 के चुनावी अभियान में करीब 288 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था और कई चुनावी रैलियों में भी दिखाई दिए थे. उन्होंने ट्रंप के प्रशासन में संघीय कर्मचारियों की संख्या कम करने की योजना का नेतृत्व भी संभाला था. लेकिन ओबीबीबी बिल पर मतभेद के बाद उन्होंने ट्रंप के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था.

अब जबकि मस्क ने पछतावे की बात कही है, यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप और मस्क की यह टकराव थमता है या और गहराता है. फिलहाल दोनों के बीच की तनातनी ने अमेरिकी राजनीति और टेक्नोलॉजी जगत में हलचल जरूर मचा दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
आतंकवाद भारत-पाकिस्तान का मुद्दा नहीं है  यह अंततः आपको भी परेशान करेगा……………..

आतंकवाद भारत-पाकिस्तान का मुद्दा नहीं है यह अंततः आपको भी परेशान करेगा.................

कटड़ा से श्रीनगर वंदे भारत बनी पहली पसंद, पुरानी ट्रेनों को छोड़ यात्री उमड़े नई रफ्तार की ओर

कटड़ा से श्रीनगर वंदे भारत बनी पहली पसंद, पुरानी ट्रेनों को छोड़ यात्री उमड़े नई रफ्तार की ओर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend