ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने PM मोदी को फोन कर G7 समिट का दिया न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत को लेकर खुशी जाहिर की है. पीएम ने इस बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, 'कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.'

UB India News by UB India News
June 7, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने PM मोदी को फोन कर G7 समिट का दिया न्योता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत की और उन्हें हाल की चुनावी जीत पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने के अंत में कनाडा के कनानास्किस में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए भी कार्नी का आभार व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत को लेकर खुशी जाहिर की है. पीएम ने इस बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

पीएम ने आगे कहा कि भारत और कनाडा जो जीवंत लोकतंत्र और गहरे जन-जन के संबंधों से जुड़े हैं, आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने जी 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्नी से मुलाकात की उम्मीद भी जताई और कहा कि शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है.

भारत-कनाडा की ये बातचीत दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत और कनाडा के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं और इस तरह के उच्च-स्तरीय संवाद से दोनों देशों के सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. जी 7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी.

जी-7 दुनिया की सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका का संगठन है. इसमें यूरोपीय संघ (ईयू), आईएमएफ, विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र भी शामिल हैं.

भारत-कनाडा के रिश्तों में तनाव

भारत-कनाडा के रिश्ते सितंबर 2023 में उस वक्त खराब हुए जब कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में कथित भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के आरोप लगाए. भारत ने तब इन आरोपों को बेबुनियाद और प्रेरित कहकर खारिज कर दिया था.

कनाडा ने इस संबंध में जांच की मांग की थी और इस जांच में अब तक कुछ निकलकर तो सामने नहीं आया, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते जरूर खराब हो गए. कनाडा में अब सरकार बदल चुकी है. देश के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है. हालांकि, अभी तक भारत-कनाडा रिश्तों में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव?

लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव?

सैन्य तकनीक की दुनिया में आ रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव! बदल देंगे युद्ध का चेहरा

सैन्य तकनीक की दुनिया में आ रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव! बदल देंगे युद्ध का चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend