ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा ………….

UB India News by UB India News
May 16, 2025
in खास खबर, सेना
0
पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुश्मन की मांद में फंसा अपना शेर वापस आ गया. जी हां, ऑपरेशन सिंदूर से खौफजदा पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके शॉ यानी पूर्णम कुमार शॉ को वापस कर दिया है. पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ जवान पीके शॉ को बुधवार को पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया. वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. पहलगाम अटैक के अगले दिन यानी 23 अप्रैल को पीके साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था.

बीएसएफ जवान पीके शॉ तब से ही पाकिस्तान की कैद में थे. बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स ने आज सुबह 10.30 बजे पीके शॉ को उसके हवाले कर दिया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि तय प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रक्रिया हुई. अब पीके शॉ की पहली झलक सामने आ गई है. तस्वीर में पीके शॉ को अन्य बीएसएफ जवानों के साथ देखा जा सकता है. वह पूरी तरह सेफ और फिट दिख रहे हैं.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

23 अप्रैल से पाक के कब्जे में थे

पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे. तभी से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे. भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद उन्हें छोड़ा गया है. बीएसएफ के अधिकारी उन्हें अपने साथ मेडिकल चेकअप के लिए ले गए. मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा. पूर्णम शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद पकड़ा था. तंकी हमले के बाद पाकिस्तान की इस हरकत ने दोनों देशों के बीच के तनाव को और बढ़ा दिया था. डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद अब पूर्णम शॉ को पाकिस्तान ने आज यानी 14 मई को छोड़ा.

BSF Jawan PK Sahu Returned

खुश है पत्नी

पीके शॉ के जब पाकिस्तान के कब्जे में जाने की खबर मिली तो उनकी गर्भवती पत्नी रजनी वाघा-अटारी बॉर्डर पहुंच गई थीं और उनकी वापसी पर अड़ गई थीं. बीएसएफ की ओर से पीके शॉ के सुरक्षित होने और उनकी वापसी का आश्वासन देने के बाद ही वे वापस लौटीं. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी लेकिन अब वे काफी खुश हैं.

पत्नी को था यकीन

पूर्णम की पत्नी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बची बढ़े तनाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी. लेकिन पति की सकुशल वापसी ने उनका भारत सरकार और सेना के प्रति विश्वास और बढ़ा दिया है. 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे के पास खेतों में किसानों की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम को पाकिस्तानी रेंजर्स तब उठा कर ले गए जब वो गर्मी से बेहाल हो एक पेड़ के नीचे बैठ गए थे. बाद में पता चला कि वो गलती से जीरो लाइन पार कर एक पेड़ की छांव में बैठ गए जो पाकिस्तानी सीमा में आता था.

कैसे शॉ पहुंचे थे पाकिस्तान

बीएसएफ ने बताया कि गेहूं की कटाई के लिए किसान गेट नंबर 208/1 से फेंसिंग पार कर खेतों में पहुंचे थे. उनके साथ निगरानी के लिए बीएसएफ के दो जवान भी गए थे. गर्मी के चलते पीके शॉ पास के पेड़ की छांव में बैठ गए. तभी वहां, मौजूद एक पाकिस्तानी किसान ने उन्हें देखकर पाक रेंजर्स को सूचना दी. कुछ ही देर में पाक रेंजर्स वहां पहुंचे और जवान को गिरफ्तार कर लिया. पीके शॉ की राइफल भी छीन ली गई और अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत जल्लोके चेक पोस्ट पर पहुंचे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियार बरामद,सुरक्षाबलों ने कल एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी मारे थे

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियार बरामद,सुरक्षाबलों ने कल एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी मारे थे

ट्रम्प का भारत-PAK सीजफायर पर चार दिन में चौथा बयान…….

ट्रम्प का भारत-PAK सीजफायर पर चार दिन में चौथा बयान.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend