ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के बीच Moody’s Ratings ने बड़ा अलर्ट जारी किया…………..

UB India News by UB India News
May 6, 2025
in कारोबार
0
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के बीच Moody’s Ratings ने बड़ा अलर्ट जारी किया…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के बीच Moody’s Ratings ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, अगर ये तनाव लंबे समय तक जारी रहा तो इसका सबसे ज़्यादा नुकसान पाकिस्तान को होगा. उसकी अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लग सकता है, जिससे सरकार की वित्तीय सुधार प्रक्रिया (Fiscal Consolidation) भी पटरी से उतर सकती है. इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है.

विदेशी कर्ज़ और फॉरेक्स रिज़र्व पर मंडरा रहा संकट

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

मूडीज़ ने चेताया है कि मौजूदा तनाव पाकिस्तान की बाहरी फंडिंग हासिल करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. साथ ही, उसके पास जो विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) है, वह आने वाले वर्षों में बाहरी कर्ज़ चुकाने के लिए नाकाफी हो सकता है. ऐसे में पाकिस्तान को IMF जैसी संस्थाओं से मदद पाना भी मुश्किल हो सकता है.

पाकिस्तान में दिख रहा सुधार, लेकिन खतरा अभी टला नहीं

हालांकि मूडीज़ का ये भी कहना है कि पाकिस्तान में हाल के समय में कुछ सुधार देखने को मिले हैं. मुद्रास्फीति (Inflation) में गिरावट, धीरे-धीरे बढ़ती GDP, और IMF की शर्तों के पालन से थोड़ी राहत ज़रूर मिली है. लेकिन ये सुधार तब तक टिकाऊ नहीं हैं जब तक कि क्षेत्रीय शांति बनी रहे और तनाव और नहीं बढ़े.

भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर

भारत की बात करें तो मूडीज़ की रिपोर्ट कहती है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है. भारत की GDP ग्रोथ स्थिर बनी हुई है, सरकारी निवेश बढ़ रहा है और घरेलू बाज़ार में मजबूत उपभोग (Consumer Spending) देखने को मिल रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि भारत का पाकिस्तान के साथ व्यापार ना के बराबर (0.5% से भी कम) है, इसलिए आर्थिक असर सीमित ही रहेगा.

रक्षा खर्च बढ़ सकता है, लेकिन भारत पर असर सीमित

मूडीज़ ने यह ज़रूर चेताया है कि अगर सीमा पर तनाव बढ़ता है, तो भारत को सैन्य खर्च में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है. इससे भारत की राजकोषीय स्थिरता (Fiscal Stability) पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

भारत के कड़े जवाब

पाहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाया है. पाकिस्तान से हर तरह के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, चाहे वह किसी तीसरे देश के माध्यम से आ रहा हो. डाक सेवा और पार्सल सेवा को निलंबित कर दिया गया है और पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश से रोक दिया गया है. इसके साथ ही, भारतीय जहाजों को भी पाकिस्तानी पोर्ट्स में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

सिंधु जल संधि और शिमला समझौते का अंत

भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, जिससे पाकिस्तान के पानी के अधिकारों पर बड़ा असर पड़ सकता है. जवाब में, पाकिस्तान ने भी 1972 का शिमला समझौता निलंबित कर दिया है और भारत से द्विपक्षीय व्यापार को रोक दिया है. इसके अलावा, भारतीय एयरलाइनों को अपने एयरस्पेस से गुजरने पर रोक भी लगा दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

Next Post
भारत-पाकिस्तान की जंग में चीन कभी नहीं चाहेगा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए……………

भारत-पाकिस्तान की जंग में चीन कभी नहीं चाहेगा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए...............

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

न्यायपालिका में पारदर्शिता की बड़ी पहल, सुप्रीम कोर्ट ने जजों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend