ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान से विवाद के बीच पीएम मोदी से मिले रक्षा सचिव

UB India News by UB India News
May 6, 2025
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पाकिस्तान से विवाद के बीच पीएम मोदी से मिले रक्षा सचिव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इस बीच आज पीएम मोदी और रक्षा सचिव राजेश कुमार के बीच बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक चली। दोनों के बीच सुरक्षा और रक्षा तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की।

उमर अब्दुल्ला से भी हुई मुलाकात

वहीं पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बैठक चली थी। इस बैठक में आतंकवाद को खत्म करने को लेकर अहम चर्चा हुई है। बता दें कि पहलगाम घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से जम्मू कश्मीर का पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव की स्थिति बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने एक के बाद एक कई एक्शन लिए हैं, जिसके बाद से पाकिस्तान खौफ में है। एक तरफ पाकिस्तान के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भारत उनपर हमला करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना खुद ही लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से बीते 11 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
पाकिस्तान आर्मी चीफ के ‘जहरीले’ बोल, भारत को बताया शांति के लिए खतरा, कश्मीर राग भी अलापा

आसिम मुनीर का पासा कैसे उल्टा पड़ा.........

NEET UG 2024 परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकार

नीट यूजी की तर्ज पर हो पीजी की परीक्षा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend