ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक खत्म, इस मुलाकात में कौन-सी कहानी लिखी गई?……..

UB India News by UB India News
April 29, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक खत्म, इस मुलाकात में कौन-सी कहानी लिखी गई?……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक जारी है। पीएम मोदी के आवास पर हो रही इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल भी शामिल हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सीडीएस अनिल चौहान के साथ मीटिंग की थी। 30-30 मिनट की इन 2 बैठक के बाद एक ही सवाल चर्चा में है. आखिर भारत में 60 मिनट की इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ किस एक्शन की स्क्रिप्ट लिखी गई है?

सीडीएस के साथ भी 30 मिनट की बैठक

रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब 30 मिनट की ही बैठक हुई. इस बैठक में सीडीएस ने सिंह को ब्रीफ दिया. राजनाथ के साथ बैठक में सीडीएस चौहान ने आतंकवादी हमले पर सैन्य प्रतिक्रिया से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

हालांकि, सरकार के तरफ से आधिकारिक जानकारी इस पर नहीं दी गई. भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं का कॉर्डिनेटर कहा जाता है. ऐसे में राजनाथ सिंह और सीडीएस चौहान के इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है.

राजनाथ और पीएम मोदी की भी बैठक

सीडीएस से बैठक करने के एक दिन बाद यानी सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. राजनाथ और मोदी के बीच पीएम आवास पर करीब 30 मिनट की बैठक हुई. इस बैठक में भी पाकिस्तान को लेकर ही चर्चा हुई.

मोदी और राजनाथ में क्या बातचीत हुई है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि बैठक पाकिस्तान के मुद्दे पर ही हुई है.

किस तरह का हमला करेगा भारत?

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत की तैयारियों को लेकर एक रिपोर्ट की है. इसमें कहा गया है कि भारत की कोशिश सीमापार आतंक को खत्म करने की है. भारत की सरकार जंग नहीं चाहती है. उसका फोकस सिर्फ आतंक पर प्रहार करना है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगर अटैक करता भी है तो वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर तक ही हमला कर सकता है. 2016 और 2019 में भारत ने पीओके में आतंकियों के ठिकाने पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था.

हमले का डर पाकिस्तान को भी सता रहा है. पाकिस्तान ने पीओके इलाके में सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. इसी के साथ कराची जैसे शहरों में धारा-144 लागू किया गया है.

लगातार बैठक कर रहे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम हमले के बाद से लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ बैठक की थी। इसके बाद सीडीएस अनिल चौहान के साथ भी बैठक की। रक्षा मंत्री से मिलने से पहले सेना प्रमुख ने पहलगाम का दौरा किया था और श्रीनगर में सेना के बड़े अधिकारियों से उनकी चौकी पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और आतंकियों की घुसपैठ को लेकर अपडेट लिया था। रक्षा मंत्री सभी बड़े अधिकारियों से अपडेट लेकर प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। ऐसे में कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिन्दुओं के नरसंहार के बाज भारत और पाकिस्तान जंग की कगार पर पहुंच गए हैं. भारत जहां पाकिस्तान को उसकी कारगुजारियों का सबक सिखाने के लिए प्लान बना रहा है. उधर पाकिस्तान भी सीमा पर लगातार ही उकसावे वाली हरकत कर रहा है. पाक आर्मी की तरफ से LoC पर एक बार फिर से गोलीबारी की गई है. कुपवाड़ा और पुंछ के इलाकों में यह फायरिंग छोटे हथियारों से की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया है.

इस वक्त रविवार देर रात दिल्ली में पीएम आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. करीब 45 मिनट तक चली बैठक से पहले तीनों सेना की कमान संभालने वाले सीडीएस अनिल चौहान ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी. वहीं बीएसएफ के डीजी ने भी गृह मंत्रालय पहुंचकर गृह सचिव से मुलाकात की थी. इस मुलाकातों से अटकलें तेज हो गई है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठा सकता है.

उधर खबर है कि भारत के ऐक्शन की खबर से घबराए पाकिस्तानी पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है. पता चला है कि बिलावल का परिवार कनाडा पहुंच गया है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर भी अपने परिवार को पाकिस्तान से बाहर भेज चुके हैं.

2025 के बाद धरती से खत्म हो जाएगा पाकिस्तान नामक देश… बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

भारत पाकिस्तान संघर्ष लेटेस्ट अपडेट : पहलगाम आतंकी हमले में हिन्दुओं के नरसंहार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ देश में गुस्सा उबाल पर है. कई लोग पाकिस्तान को बड़ा सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ‘2025 के बाद इस पृथ्वी पर से पाकिस्तान नामक देश खत्म हो जाएगा.’

झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद दुबे ने इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया. लगभग 5 लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़की भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है. आजतक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है. अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे?’

भारत के एक्शन के डर से बौखलाया पाकिस्तान, दे डाली हारे हुए जंग जैसा हाल होने की धमकी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन के डर से पाकिस्तान हुआ है और उसके नेता ऊलजलूल और भड़काऊ बयान दे रहे हैं. अब पाकिस्तानी सांसद मौलाना फज़ल-उर-रहमान ने कहा, ‘भारत आगे बढ़ा तो 1965 वाला हाल करेंगे.’ फजलुर रहमान ने भारत के साथ-साथ इजराइल और अमेरिका के खिलाफ भी जहर उगला है. उन्होंने कहा, ‘पहलगाम का कोई वाकय – वाकया नहीं है. 7 अक्टूबर 2023 से पीएम मोदी इजराइल के साथ हैं. ये ऐलान है मोदी जी का कि वो इस्लाम के दुश्मन हैं. ये इजराइल के साथ हैं… आपने पाकिस्तान से इन्तेक़ाम लेने की बात की है मोदी जी… लाहौर आपको पैगाम दे रहा है.’

पाकिस्तान सेना ने LoC पर फिर बरसाई गोलियां, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

पाकिस्तानी फौज ने बीती रात भारत से सटे लाइन ऑफ पर एक बार फिर गोलीबारी की. भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि ’27 और 28 अप्रैल की दरम्यानी रात, नियंत्रण रेखा से सटे कुपवाड़ा और पुंछ इलाके में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से गोलीबारी की गई.’ इसमें बताया गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
आज के चुनाव में तय होगा कौन बनेगा कनाडा का प्रधानमंत्री?

आज के चुनाव में तय होगा कौन बनेगा कनाडा का प्रधानमंत्री?

दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वय वंदना योजना……

दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वय वंदना योजना......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend