ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का बिहार दौरा भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है ……………

UB India News by UB India News
April 21, 2025
in खास खबर, भाजपा, मधुबनी
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में जिस तरह से सीएम के चेहरे को लेकर आपाधापी का माहौल है, उस खास समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने को भाजपा के ताकत के इजहार के रूप में देखा जाने लगा है। आने से पहले और आने के बाद जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी बिहार को तोहफा दर तोहफा दे रहे हैं, उसे राजनीतिक जगत में सीएम फेस के बीच भाजपा के चेहरे चमकाने की कवायद करार दिया जा रहा है। यह कवायद चाहे किंग मेकर की हो या फिर भाजपा के एक्सेप्टेंस के लिए किया जा रहा हो, मगर यह बिहार की समाजवादी भूमि को भगवामय करने की सूक्ष्म चाल से जोड़ कर देखा जाने लगा है।

मनरेगा मजदूरों पर मेहरबान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार भले 24 अप्रैल को आ रहे हों, पर उससे पहले बिहार को दिया सौगात पहले आ गया है। मसलन पीएम मोदी ने आने के पहले सबसे पहले बिहार के मनरेगा मजदूरों की सुनी। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत धनराशि की पहली किस्त के भुगतान के लिए बिहार को 2,102.24 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। लगे हाथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता की तरफ से धन्यवाद भी दे डाला हैं।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

अमृत भारत ट्रेन की भी मिली सौगात
पी एम मोदी अपने आने के पहले बिहार को अमृत भारत मेट्रो देने की पूरी तैयारी भी कर ली है। माना जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के बाद पहली अमृत भारत (नमो भारत एक्सप्रेस) को झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पी एम मोदी हरी झंडी भी दिखाएंगे।

पंचायती राज दिवस पर पंचायतों का करेंगे कल्याण
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी आगमन ‘पंचायती राज दिवस’ समारोह में भाग लेने को ले कर है। इस मौके पर एक रैली के जरिए अपार जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में यह माना जा रहा है कि बाढ़ से निजात पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता होगी। मखाना पर विशेष दृष्टि का आख्यान भी होगा और इस मौके पर विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी पीएम मोदी के कर कमलों से होगा।

एनडीए में एकता का प्रदर्शन
बिहार में जिस तरह से प्रखंड से ले कर जिला स्तर पर एनडीए के सभी दल के नेता एक साथ मंच साझा कर रहे एनडीए में एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। मधुबनी का मंच भी एनडीए की विशाल एकता का गवाह बनेगा। मिली जानकारी के अनुसार मंच पर भाजपा, सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ,हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के शीर्ष नेता इस मंच से एकजुटता का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

सहरसा जंक्शन का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सहरसा जंक्शन के नए स्टेशन भवन का लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीएओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि यह सहरसा वासियों के लिये गर्व की बात होगी।

सहरसा जंक्शन का आधुनिकीकरण

अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन का नया भवन 18 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। यह बिहार का पहला स्टेशन होगा, जो इस अमृत भारत योजना के तहत तैयार हुआ है। स्टेशन में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से लगातार मौसम खराब ,  अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से लगातार मौसम खराब , अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत

शेख हसीना को हटाने के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी पॉवर!

शेख हसीना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करेगा इंटरपोल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend