एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ शामिल हुए।
बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। मनोज कुमार को बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्निन दी. मनोज पंचतत्व में विलीन हो गए.
एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं।
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान वह हाथ में लाठी लिए और कमर में बेल्ट लगाए नजर आए।
राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया।और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।







