ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कई यादगार फिल्में देने वाले अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में हुआ निधन

UB India News by UB India News
April 5, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, मनोरंजन
0
कई यादगार फिल्में देने वाले अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में हुआ निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी… फिल्म ‘क्रांति’ का गाना किसके जहन में नहीं होगा. मनोज कुमार की उस फिल्म की छाप आज भी दिलो-दिमाग में है. मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के वह चमकते स्टार थे, जो कभी कैमरे पर नहीं देखते थे. बिना कैमरा देखे ही पूरा किरदार निभा देते थे. बावजूद उनकी एक्टिंग में जान होती थी. आज भारत का वह चमकता सितारा दुनिया छोड़ गया. अब हमारा सितारा आसमान में चमकेगा. 87 साल के मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया.

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है. उसकी बड़ी वजह यह है कि उन्होंने अपनी फिल्मों से देश में देशभक्ति की अलख जगाई. मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है. यूं कहिए कि देशभक्ति का दूसरा नाम थे मनोज कुमार ऊर्फ भारत कुमार.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

क्यों देशभक्ति का दूसरा नाम थे मनोज कुमार
मनोज कुमार की फिल्मों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है. उनमें भी देशभक्ति फिल्मों की तो बात ही अलग है. अब आपके मन में सवाल होगा कि मनोज कुमार को देशभक्ति का दूसरा नाम क्यों कहा जाता है? दरअसल, मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीयता, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवंत किया. बड़े पर्दे से उन्होंने देश के लोगों में देशभक्ति की भावना की अलख जगाई. 1960 और 70 के दशक में जब देश आजादी के बाद अपनी पहचान बना रहा था, तब मनोज कुमार ने ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी-कपड़ा और मकान’ और ‘क्रांति’ जैसी शानदार फिल्में बनाईं. ये फिल्में देशभक्ति की मिसाल बनीं. इन फिल्मों ने ऐसी पहचान बनाई कि आज भी गाहे-बगाहे लोग देख लेते हैं.

मनोज कुमार और उनका देशप्रेम
मनोज कुमार ने जहां फिल्म ‘शहीद’ में भगत सिंह के बलिदान को पर्दे पर उतारा तो ‘उपकार’ में किसानों और सैनिकों की देश सेवा को सम्मान दिया. ‘पूरब और पश्चिम’ में भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता को गर्व के साथ प्रस्तुत किया, जबकि ‘क्रांति’ में आजादी की लड़ाई को देशवासियों को दिखाकर याद दिलाया. उनके अभिनय में देशप्रेम खूब झलकता था. उनकी फिल्मों और किरदार में देश का आम आदमी खुद को ढूंढता था. लोग उनसे कनेक्टेड फील करते थे.

मनोज कुमार कैसे बने एक्टर
उनकी फिल्मों को मशहूर गाने जैसे ‘मेरे देश की धरती’ और ‘ ऐ वतन, ऐ वतन’ और जिंदगी की न टूटे लड़ी, आज भी लोगों की जुबान पर बरबस आ जाते हैं. मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना. बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावकों ने भारत में रहने का फैसला किया. इसी के साथ वह दिल्ली आ गए. मनोज कुमार ने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था. इसलिए उन्होंने राष्ट्रभक्ति फिल्में खूब बनाईं. बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया. इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी से बदलकर मनोज कुमार रख लिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित , वक्फ संशोधन विधेयक सहित कुल 16 विधेयक हुए पारित

नरेंद्र मोदी से पहले की सरकारें मुसलमानों से जुड़े किसी भी कानून को छेड़ने से खौफ खाती थीं !

नरेंद्र मोदी से पहले की सरकारें मुसलमानों से जुड़े किसी भी कानून को छेड़ने से खौफ खाती थीं !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend