ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट के जज संपत्ति का ब्योरा करेंगे सार्वजनिक………..

UB India News by UB India News
April 3, 2025
in TAZA KHABR
0
वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ज्यूडीशियरी में ट्रांसपैरेंसी और जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने पदभार ग्रहण करने के दौरान ही अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का फैसला किया है।

1 अप्रैल को हुई फुल कोर्ट मीटिंग में सभी 34 जजों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना की मौजूदगी में अपनी संपत्ति का खुलासा करने का फैसला लिया है।

RELATED POSTS

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

जजों ने यह भी कहा कि संपत्तियों से जुड़ी डीटेल सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। हालांकि, वेबसाइट पर संपत्ति की घोषणा स्वैच्छिक होगी।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की निर्धारित संख्या 34 है। फिलहाल यहां 33 जज हैं, एक पद खाली है। इनमें से 30 जजों ने अपनी संपत्ति का घोषणा पत्र कोर्ट में दे दिया है। हालांकि, इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से कैश मिलने के विवाद के बाद लिया गया है। जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले में 14 मार्च को आग लगी थी। फायर सर्विस टीम को वहां अधजले नोट मिले थे।

सुप्रीम कोर्ट के जजों की संपत्ति की घोषणा से जुड़े बड़े घटनाक्रम

  • 1997 का प्रस्ताव: 1997 में, तत्कालीन CJI जे एस वर्मा ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें जजों से अपेक्षा की गई कि वे अपनी संपत्ति की घोषणा चीफ जस्टिस को करें। हालांकि, यह घोषणा सार्वजनिक नहीं की जानी थी। ​
  • 2009 का न्यायाधीश संपत्ति विधेयक: 2009 में, “न्यायाधीश संपत्ति और देनदारियों की घोषणा विधेयक” संसद में प्रस्तुत किया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों को अपनी संपत्ति की घोषणा करने कहा गया था, लेकिन इसमें यह प्रावधान था कि घोषणाएं सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। इस प्रावधान के कारण विधेयक को विरोध का सामना करना पड़ा और इसे स्थगित कर दिया गया। ​
  • 2009 में संपत्ति की घोषणाएं: 2009 में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत दबाव और पारदर्शिता की बढ़ती मांग के कारण, कुछ जजों ने अपनी मर्जी से संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की।

जस्टिस वर्मा का दिल्ली से इलाहाबाद ट्रांसफर

कैश मामले में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद आदेश जारी किया गया है। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को निर्देश दिया गया है कि जस्टिस वर्मा को कोई न्यायिक काम न सौंपा जाए।

मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की इंटरनल जांच कमेटी कर रही है। जिसमें 3 जज हैं। इस कमेटी के सामने जस्टिस यशवंत वर्मा की पेशी जल्द हो सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के...

Next Post
IPL का 15वां मैच आज KKR vs SRH के बीच ईडन गार्डन्स में …………

IPL का 15वां मैच आज KKR vs SRH के बीच ईडन गार्डन्स में ............

I.N.D.I.A को-ऑर्डिनेशन की पहली बैठक में संजय झा होंगे शामिल

नए बिल से गरीब मुस्लिमों को मिलेगा हक......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend