ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति में अर्श से फर्श पर लाने के माहिर खिलाड़ी हैं नीतीश कुमार…………

UB India News by UB India News
March 31, 2025
in जदयू, पटना
0
बिहार की राजनीति के चाणक्य नीतीश के बारे में उठने अटकलें हीं उनकी अहम्र रणनीति है !…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यह राजनीति की हकीकत रही है कि समय और परिस्थिति के अनुसार नेताओं के बोल फूटते रहे हैं। जुबानी जंग में सामने वाले नेताओं को कभी अर्श तो कभी फर्श दिखाते रहना कोई आश्चर्य की बात नहीं। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो कभी हेलीकॉप्टर शॉट तो कभी जमीन भी दिखाने के माहिर खिलाड़ी माने जाते रहे हैं। बहुत ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए क्या क्या कहा है, बानगी देख लीजिए।

सहकारिता विभाग ने लाभुकों को काफी मदद की- नीतीश

रविवार यानि 30 मार्च 2025 को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की भूरी भरी प्रशंसा करते कहा कि केंद्र सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में लाभुकों को हर संभव मदद पहुंचाई है। साल 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से अच्छा काम हुआ है।इसके लिए अमित शाह को बहुत बधाई देता हूं। साल 2024 में बिहार को मिली केंद्र की सौगातों का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति आभार प्रकट करते कहा कि बिहार में काफी अच्छा काम हुआ है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

नीतीश ने अमित शाह की जमकर की तारीफ

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रावधान किया गया है। फिर से साल 2025 के केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड की स्थापना, नए हवाई अड्डे के विकास की घोषणा की गई। साथ इसके नीतीश कुमार ने दो बड़े प्रोजेक्ट की भी चर्चा की। पहला कोसी मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन की स्वीकृति को लेकर भी पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया।

वक्फ बिल पर नीतीश का स्टैंड

राजनीतिक गलियारों में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का मुस्लिमों द्वारा विरोध हो रहा है। वहीं वक्फ बिल पर नीतीश के फिर से पलटी मारने की अफवाह जोर पर है, इसके पीछे उनकी सेक्युलर राजनीति का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन हैरतअंगेज बात तो ये रही कि रविवार को उन्होंने न केवल एनडीए के लिए वोट मांगे बल्कि अमित शाह की मौजूदगी को प्रासंगिक करने के लिए उपस्थित भीड़ से उनके सम्मान में हाथ भी उठवाए। फिर जैसा कि वो कई बार कह चुके है, उन्होंने फिर से कहा कि ‘भाई दो बार गलती कर चुके हैं। अब कोई गलती नहीं करेंगे और अब सब दिन इधरे रहेंगे। ई सब पार्टी के लोग ने गड़बड़ किया था। अब इधर ही रहेंगे।और अब तो जदयू के कई नेता भी कहते हैं कि साल 2025 विधान सभा की जंग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और एनडीए के साथ ही लड़ा जाएगा। और गठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा।

2023 की जून में नीतीश ने क्या कहा था

2023 के जून में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिवेशन भवन के सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बारे में क्या कहा ,यह भी जानिए। उस दिन बीजेपी की नीतियों पर तीखा निशाना साधते कहा नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्हें आड़े हाथ जरूर लिया। नीतीश कुमार ने केंद्र के प्रति अपनी खासी नाराजगी जाहिर की। नीतीश कुमार ने सबसे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ये लोग आ जाते हैं। छापते कुछ नहीं है।’ उन्होंने मीडिया पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा ‘सब लोग पत्रकार लोग आ जाते हैं, आज आप लोगों पर कब्जा कर लिया है।’ फिर नीतीश कुमार ने जनता से संवाद करते हुए कहा ‘इस सब बतवा बोलेंगे त कोई छापेगा जी, सब चीज पर कब्जा कर लिया है, कुछ नहीं छापता है। सभी लोग आ जाते हैं, कुछ नहीं छापता है! उन्‍हीं का बात छापता है।’

जब नीतीश ने अटल का नाम लिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ‘श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी त उन्हीं के पार्टिए के थे…ई लोग कोई का नाम लेता है जी! न बापू का नाम लेता है, इ त अपने पार्टिए का नाम नहीं लेता है… श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेता है! मुरली मनोहर जोशी का नाम लेता है! किसी का लेता है जी! बहुत बढ़ि‍या काम किए थे, जब हम लोग साथ में थे। कोई ओर का नाम नहीं लेता है ई! जान लीजिए, ई लोग किसी का नाम नहीं लेगा!’

अनप्रिडिक्टेबल हैं नीतीश कुमार: अजय झा

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सबसे ज्यादा अनप्रिडिक्टेबल नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। ये कब किसकी गर्दन पकड़ लेंगे और कब किसी के चरण, कोई नहीं कह सकता है। 18 जून 2024 का ही वह दृश्य याद कर लीजिए जब नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की गई। उस बैठक में वे पीएम नरेंद्र मोदी के पैर पकड़ते हुए दिखे। विरोध का आलम को याद कीजिए तो 18 फरवरी 2014 का वह दिन याद कर लीजिए जब विधानसभा में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ दुबारा जुड़ने की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि ‘मिट्टी में मिल जाएंगे मगर भाजपा से समझौता नहीं करेंगे। यह असंभव है, ये चैप्टर अब बंद हो चुका है।’ याद कीजिए वह नारा कि संघ मुक्त भारत बनाएंगे।’ लेकिन आखिर में हुआ क्या, नीतीश घूम फिर कर भाजपा के साथ हैं। और भाजपा के साथ अच्छे से भी हैं।

क्या नीतीश पलटी मारेंगे?

हालांकि इन दिनों एक बार फिर नीतीश कुमार को ले कर कहा जा रहा है कि पलटी मारेंगे। पर खुद ही उन्होंने जवाब दिया कि वे अब कहीं नहीं जायेंगे। पार्टी के लोगों ने ही गड़बड़ किया। अब यही रहेंगे। यह कोई भाजपा के साथ ही नहीं राजद को भी जब लताड़ने लगते हैं तो क्या-क्या कह जाते हैं। राबड़ी देवी पर भी अपना गुस्सा प्रकट कर गए। ये नीतीश कुमार के राजनीति के रंग हैं, जिस पर चर्चा होती है और होती रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
गांधी मैदान में ईद के जश्न में शामिल हुए सीएम नीतीश , लालू और तेजस्वी यादव ने भी दी ईद की बधाई

गांधी मैदान में ईद के जश्न में शामिल हुए सीएम नीतीश , लालू और तेजस्वी यादव ने भी दी ईद की बधाई

हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश…………..

हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend