ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी मैदान में ईद के जश्न में शामिल हुए सीएम नीतीश , लालू और तेजस्वी यादव ने भी दी ईद की बधाई

UB India News by UB India News
March 31, 2025
in पटना, बिहार
0
गांधी मैदान में ईद के जश्न में शामिल हुए सीएम नीतीश , लालू और तेजस्वी यादव ने भी दी ईद की बधाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने के बाद यह खुशी का दिन आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में जाकर लोगों को मुबारकबाद दी और सबके साथ मिलकर ईद मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।’ नीतीश कुमार गांधी मैदान में पारंपरिक टोपी पहने हुए थे। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का दिन इनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक मौके पर अपने नेक बंदों को इनाम से नवाजते हैं। मेरी दुआ है कि खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करे और हमारा जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। इसके साथ ही सीएम ने भारत की सांस्कृतिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत एक महान देश है, जहां विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बीच प्रेम, सौहार्द्र और सहिष्णुता अनुकरणीय है। यहां सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शिरकत करते हैं और आपसी सम्मान के साथ खुशियां बांटते हैं। यही हमारी ताकत है, जो प्रदेश और देश को मजबूत बनाती है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

लालू-तेजस्वी ने भी दी ईद की बधाई
राष्ट्रीय जनता दल(RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ईद की शुभकामनाएं दी है. तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ईद मुबारक, इस मुबारक दिन गुज़ारिश है कि देश-प्रदेश में हमेशा अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे. ईद का दिन ईनाम का दिन है. खुदा हम सब पर रहमतों की बारिश करें तथा सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और संपन्नता से परिपूर्ण हो. मुल्क में ख़ुशहाली, भाईचारगी, तरक़्क़ी और इंसानियत की बुलंदी हो, परवरदिगार हम सबों को ज़रूरतमंदों का मददगार बनाये, इन्हीं दुआओं के साथ ख़ुदा हमारी तमाम इबादतों को क़ुबूल फ़रमाए.

ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी ईद की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को आपसी भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक ईद -उल-फितर की बहुत-बहुत मुबारकबाद. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक पर पोस्ट कर ईद की बधाई दी है.

किशनगंज में प्रशांत किशोर, ईद की नमाज में पहुंचे

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किशनगंज में ईद मनाई। इस मौके पर वो नमाजियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘सीमांचल में ईद के अवसर पर किशनगंज से बेहतर कोई जगह नहीं है।’

वहीं अमित शाह के दौरे पर कहां कि ‘वो चुनाव को लेकर आए है, हम ईद को लेकर आए हैं।’

ईद के मौके पर प्रशांत किशोर किशनगंज में नमाजियों के बीच पहुंचे।
ईद के मौके पर प्रशांत किशोर किशनगंज में नमाजियों के बीच पहुंचे।

काली पट्टी लगाकर वक्फ बिल का विरोध बिहार के भागलपुर, नालंदा समेत कई जगहों पर हाथ में काली पट्टी लगाकर ईद की नमाज अदा की गई। वक्फ संशोधन बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर काली पट्टी बांध वक़्फ़ संशोधन बिल का विरोध जताया। बीते शुक्रवार को अलविदा जुमा पर भी काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वक्फ की संपत्ति है ये उनके बाप दादाओं की है इसपर सरकार को कब्ज़ा करने नहीं देंगे। वहीं भागलपुर से विधायक अजित शर्मा ने भी वक़्फ़ संशोधन विधेयक का विरोध करते कहा कि यह बिल कभी पास नहीं होने दिया जाएगा हमलोग भी इसके विरोध में हैं सरकार को इसपर सोचना होगा।

ईद पर जेडीयू के एमएलसी पहुंचे राबड़ी आवास 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस सोमवार (31 मार्च, 2025) को अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए. गुलाम गौस जो हैं वो सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं. राबड़ी आवास में गुलाम गौस ने लालू यादव से मुलाकात की जिसके बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है.

राबड़ी आवास से निकलने के बाद गुलाम गौस ने मीडिया से कहा कि हम सबसे मिलते रहते हैं. ईद आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है. होली हो या दशहरा हो हम लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते आए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव से उनकी मुलाकात हुई है. एक महीना जो लोग रोजा रखते हैं वो केवल भूखे रहने का रोजा नहीं है. अपने नब्ज पर, इंद्रियों पर नियंत्रण करना रोजा का नाम है. इस को जिहाद कहा जाता है. आज कल लोग जिहाद का अलग अर्थ निकालते हैं.

‘हम लोग जेपी आंदोलन से निकले’

आगे जेडीयू एमएलसी ने कहा, “इस्लाम जो है वो सारी दुनिया के लिए आया था. हिंदू मुस्लिम सब भाई के लिए. इस्लाम का मतलब अमन चैन होता है. हम लोग जेपी आंदोलन से निकले हुए हैं. एक ही परिवार से पैदा हुए हैं. डॉक्टर लोहिया कहते थे कि राजनीति में मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं होना चाहिए. सब लोग मिलते जुलते रहे हैं.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश…………..

हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश..............

वक्‍फ संशोधन बिल पास कराने के ल‍िए बीजेपी ने पूरा प्‍लान तैयार !

वक्‍फ संशोधन बिल पास कराने के ल‍िए बीजेपी ने पूरा प्‍लान तैयार !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend