ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से हुए 4 बदलाव , कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा

UB India News by UB India News
March 2, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
आज से हुए 4 बदलाव , कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नया महीना यानी मार्च अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है। म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम बदल गए हैं।

मार्च महीने में होने वाले 4 बदलाव…

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

1. कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए महंगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं। पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 6 रुपए बढ़कर ₹1913 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1907 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

2. म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स में 10 लोगों को नॉमिनी बना सकेंगे

मार्केट रेगुलेटर ‘सेबी’ ने म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। निवेशक अब डीमैट अकाउंट्स या म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में 10 व्यक्तियों को नॉमिनी बना सकता है। इनका मकसद क्लेम न किए गए एसेट्स को कम करना और इंवेस्टमेंट्स के बेहतर मैनेजमेंट को बढ़ावा देना है।

3. इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम बदले

बीमा नियामक इरेडा ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को ‘बीमा-ASBA’ नामक एक नई सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। इस सुविधा के तहत पॉलिसी खरीदने वाला व्यक्ति बीमा प्रीमियम की राशि को अपने बैंक खाते में ब्लॉक कर सकता है। यह पैसा तभी काटा जाएगा जब बीमा पॉलिसी जारी की जाएगी।

अभी जब कोई व्यक्ति बीमा खरीदता है, तो उसे पहले प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन इस नए बीमा-ASBA सुविधा के तहत, ग्राहक को पहले भुगतान नहीं करना होगा। इसके लिए कस्टमर्स के बैंक खाते से प्रीमियम की राशि रिजर्व (ब्लॉक) कर दी जाएगी और यदि बीमा कंपनी ग्राहक के आवेदन को स्वीकार कर लेती है, तभी यह पैसा खाते से काटा जाएगा। अगर पॉलिसी अप्रूव नहीं होती है, तो पैसा खाते में सुरक्षित रहेगा और कटेगा नहीं।

  • अगर बीमा कंपनी आवेदन रिजेक्ट कर दे, तो पैसा तुरंत अकाउंट में अनब्लॉक हो जाएगा।
  • पैसा तभी कटेगा जब पॉलिसी मिल जाएगी।
  • यह सुविधा पहले व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों (इंडिविजुअल पॉलिसी होल्डर्स) के लिए उपलब्ध होगी।

4. पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट वाले KYC करा लें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर 2 साल से ज़्यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है। बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। बैंक ऐसे अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट कर सकता है यानी बंद कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक खाता एक्टिव रहे तो इसके लिए आपको KYC अपडेट करा लेना है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 1 मार्च को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है, तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
मणिपुर-राष्ट्रपति शासन के बाद आज गृह मंत्री की पहली बैठक

मणिपुर-राष्ट्रपति शासन के बाद आज गृह मंत्री की पहली बैठक

कूटनीति की कठिन रस्सी पर चला है भारत, क्या बदलेगी तस्वीर!

कूटनीति की कठिन रस्सी पर चला है भारत, क्या बदलेगी तस्वीर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend