ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी नेताओं ने पवन सिंह को पैसे देकर अपने हीं उम्मीदवार को हरवाया !

UB India News by UB India News
February 22, 2025
in खास खबर, पटना, भाजपा, भोजपुर
0
बीजेपी नेताओं ने पवन सिंह को पैसे देकर अपने हीं उम्मीदवार को हरवाया !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के एक बयान से बिहार की राजनीति में खलबली मच गयी है. दरअसल बीजेपी के कद्दावर नेता आरके सिंह ने भोजपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी बीजेपी के नेता पर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है. आरके सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पवन सिंह को खुद बीजेपी के कुछ नेताओं ने पैसे दिए थे. बीजेपी में कुछ लोग चाहते थे कि मैं चुनाव न जीत पाउं. वहीं अब आरके सिंह का यह बयान सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है.

दरअसल आर के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह इस बार आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए थे. वहीं उन्होंने चुनाव में अपनी हार के लिए बीजेपी के ही कुछ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है. आरके सिंह ने  बीजेपी नेताओं पर भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद देने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरके सिंह ने यह बयान बुधवार को आरा में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

‘पवन सिंह की गलती नहीं, पार्टी के नेताओं ने किया विद्रोह’

आरके सिंह के अनुसार पवन सिंह की कोई गलती नहीं थी. उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी नेताओं ने ही मजबूर किया था. पार्टी के भीतर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ काम किया और मेरी हार सुनिश्चित की. आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने कहा कि पवन सिंह चुनाव में ऐसे ही खड़े नहीं हुए, उन्हें पैसा लेकर खड़ा कराया गया. हमारी पार्टी के नेताओं ने पवन सिंह को पैसा देखर चुनाव लड़ने को कहा. हमारी पार्टी के नेताओं ने विद्रोह करके यह काम किया.

दगा देने वालों के नाम का खुलासा करेंगे आरके सिंह

आरके सिंह ने कहा कि यही वजह है कि काराकाट में कुशवाहा और राजपूत वोटों को विभाजित कर दिया, जिस वजह से काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा की हार हुई और आरा से मैं चुनाव नहीं जीत सका. हालांकि आरके सिंह ने का कहना है कि मैं उन नेताओं के सबूत जमाकर उनको सबके सामने लाऊंगा. वहीं आरके सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में खलबली मची हुई है. महागठबंधन के नेता भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. वहीं ऐसे में सवाल यह है कि आखिर आरके सिंह बीजेपी के किन नेताओं की बात कर रहे हैं, जिनकी वजह से वह आरा सीट पर चुनाव हार गए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
किसी भी गठबंधन की ताकत बढ़ा देते हैं नीतीश …………….

किसी भी गठबंधन की ताकत बढ़ा देते हैं नीतीश ................

‘ख्वाब देखते रहिए, कभी सीएम नहीं बन पाएंगे….

'ख्वाब देखते रहिए, कभी सीएम नहीं बन पाएंगे....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend