ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाकुंभ का आज 35वां दिन , छुट्टी वाले दिन महाकुंभ में भारी भीड़, स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला………..

UB India News by UB India News
February 17, 2025
in अध्यात्म
0
महाकुंभ का आज 35वां दिन , छुट्टी वाले दिन महाकुंभ में भारी भीड़, स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर रात 10 बजे के करीब हुई। बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ अचानक से बढ़ने से यह हादसा हुआ। इस भीड़ में ज्यादातर लोग महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे की हाईलेवल जांच शुरू हो गई है। इस बीच एक बार फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

आज महाकुंभ का 35वां दिन है। तीर्थनगरी प्रयागराज में संगम पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। जिस तरह से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या है उसे देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाये जाने की चर्चा हो रही है लेकिन फिलहाल अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। मेले में अब तक 51 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। इस बीच शहर में जाम के कारण स्थिति विकट बनी हुई है।

RELATED POSTS

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

महाकुंभ में आने वाली भीड़ के चलते प्रयागराज जनपद में प्रवेश करने वाले सभी सीमाओं पर रविवार को भीषण जाम लग गया। दूसरे जनपद से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोक देने के कारण नवाबगंज, हथिगहां, नैनी, अंदावा सहित कई स्थानों पर भीषण जाम लग गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ी धूप में कई घंटे तक वाहन रेंगने के कारण उसमें सवार  लोगों की हालत खस्त हो गई है। रविवार को शहर में कमोबेश जाम की स्थिति कम रही, लेकिन शहर में घुसने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति भयावह है। कहने के लिए मेले को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, लेकिन रविवार को स्थिति यह रही कि जवाहर जीटी चौराहे से मेले की ओर से धड़ल्ले से वाहन प्रवेश कर रहे थे ओर यहां पर कोई रोक टोक नहीं था। त्रिवेणी मार्ग, काली रोड और नवल राय रोड पर धड़ल्ले से दो पहिया वाहन चल रहे हैं।

 

मेले में श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आना जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आना जारी है। 13 जनवरी से शुरू हुए और 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ मेले में अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालु कमल कहते हैं, “मैं अभी नैनीताल, उत्तराखंड से यहां आया हूं। अभी तक तो मैं देख रहा हूं कि व्यवस्थाएं अच्छी हैं। भीड़ बहुत है। ट्रेनें भरी हुई हैं, लेकिन लोगों में महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए बहुत उत्साह है…”

दिल्ली से चलने वाली 9 ट्रेनें कैंसिल

दिल्ली से चलनेवाली 9 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है जबकि एक ट्रेन का टाइम बदल गया है। इन ट्रेनों में से 7 ट्रेन जो कैंसिल हुई है वह प्रयागराज जाने वाली हैं। प्रयागराज जाने वाली एक ट्रेन का समय बदला है।

‘रेलवे स्टेशन और घाट पर भारी भीड़’

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है। श्रद्धालु राजकुमार कहते हैं, “हम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से यहां आए हैं। हमने पवित्र स्नान किया है। श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के लिए सभी चौकों पर पुलिस मौजूद है। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रेलवे स्टेशन और घाट पर भारी भीड़ है, लेकिन चीजों को अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है।

50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 15 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर गाड़ियां तीन घंटे से फंसी

प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर 20 किलोमीटर पहले टिकरी के पास से भीषण जाम लगा है। पार्किंग से पहले करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा है। प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर गाड़ियां लगभग तीन घंटे से फंसी हुई हैं।

संगम पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया त्रिजटा स्नान

त्रिजटा स्नान के लिए शनिवार को संगम तट पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भोर से ही हर-हर महादेव और गंगा मइया के गगनभेदी जयघोष के साथ डुबकी लगने लगी। कल्पवासियों, संतों ने डुबकी के साथ संगम समेत अन्य घाटों पर त्रिजटा की पूजा-आरती की। मेला प्रशासन ने रात आठ बजे तक 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान का दावा किया। अब तक कुल 51. 47 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। मान्यता है कि त्रिजटा स्नान पर संगम में डुबकी लगाने वालों को पूरे कल्पवास का फल प्राप्त हो जाता है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

by UB India News
July 7, 2026
0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान...

Next Post
‘जो गिर गए, वे कुचले गए’ …………

'जो गिर गए, वे कुचले गए' ............

बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

मायावती ने पार्टी के उत्तराधिकारी को लेकर किया बड़ा ऐलान...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend