ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘कुछ भी हो महाकुंभ जाना है, संगम में नहाना है’………….

UB India News by UB India News
February 17, 2025
in अध्यात्म, परिवहन
0
‘कुछ भी हो महाकुंभ जाना है, संगम में नहाना है’………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान के लिए लोग दूर दूराज से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है।  बिहार के नवादा रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की  भीड़ देखकर आप भी सिहर जाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से प्लेटफार्म पर अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा कि ट्रेनो की संख्या कम रहने के कारण प्लेटफार्म पर यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इकठ्ठा हो रही है। प्लेटफार्म पर कहीं पैर रखने की जगह नहीं दिख रही। फिर भी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। शनिवार की देर रात नवादा रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ  जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

नवादा से गया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की सभी बोगियां यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं। उसके बाबजूद भी ट्रेनो में सवार होने के लिए श्रद्धालु जद्दोजहद कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन की खिड़की से भी लोग बोगियों में जाते देखे गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि कुछ भी हो महाकुंभ जाना है संगम में स्नान करना है। इसके लिए जितनी भी परेशानी उठानी पड़ेगी, उठा लेंगे। लेकिन प्रयागराज में लगे महाकुंभ में डुबकी लगाने जरूर जाएंगे।

RELATED POSTS

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

बता दें कि 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ में अब बस 11 दिन शेष बचे हैं जिसके कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही श्रद्धालु सवार होने के लिए बोगियों में धक्का मुक्की करते देखे जा रहे हैं। ट्रेनों के गेट और खिड़कियों से कवायद ये रहती है कि किसी तरह ट्रेन में सवार हो जाएं।

यात्रियों ने कहा कि किउल गया रेलखंड पर चलने वाले अधिकतर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे इधर की ट्रेनों में भारी भीड़ हो जा रही है। बताया जा रहा है कि 2-3  दिन से लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। जिसके कारण रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मची हुई है। हर वक्त नवादा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

Next Post
दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 की मौत……..

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 की मौत........

महाकुंभ का आज 35वां दिन , छुट्टी वाले दिन महाकुंभ में भारी भीड़, स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला………..

महाकुंभ का आज 35वां दिन , छुट्टी वाले दिन महाकुंभ में भारी भीड़, स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend