ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनी लांड्रिंग एक गंभीर अपराध है,सामान्य अपराधी से अलग है यह………

UB India News by UB India News
February 15, 2025
in अपराध, कानून, कारोबार, खास खबर, बिहार
0
मनी लांड्रिंग एक गंभीर अपराध है,सामान्य अपराधी से अलग है यह………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने कन्हैया प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी है और ऐसे में अवैध बालू खनन मामले के मुख्य आरोपी कन्हैया प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. उन पर फिर से गिरफ्तारी हो सकती है. पटना हाई कोर्ट से मिली कन्हैया प्रसाद को मिली जमानत को खारिज करते हुए पटना उच्च न्यायालय से जमानत को लेकर उच्चतम न्यायालय ने 16 पेज का विस्तृत आदेश जारी किया और जमानत याचिका सिरे से खारिज कर दिया. बता दें कि बालू के अवैध खनन मामले की जांच ईडी कर रही है और हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ ईडी सुप्रीम कोर्ट गई थी.

बता दें कि हाईकोर्ट ने 6 मई 2024 को जमानत दी थी. हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ ईडी (ED) सुप्रीम कोर्ट गई थी और विशेष अपील के तहत SC का दरवाजा खटखटाया था. बता दें कि कन्हैया प्रसाद JDU MLC राधाचरण सेठ के है बेटे और अवैध बालू खनन की प्रमुख कंपनी ब्रॉडसन्स कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक भी हैं. अवैध खनन में नामजद दूसरी कंपनी आदित्य मल्टीकॉम में भी इसकी हिस्सेदारी है. ED ने कन्हैया को 18 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया था.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी 
बता दें कि इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम(पीएमएलए) का उद्देश्य मनी लांड्रिंग रोकना है, जो देश की वित्तीय व्यवस्था के लिए खतरा है. मनी लांड्रिंग एक गंभीर अपराध है, जिसमें व्यक्ति अपना लाभ बढ़ाने के लिए राष्ट्र और समाज हित की अनदेखी करता है. इस अपराध को किसी भी तरह से क्षुद्र प्रकृति का अपराध नहीं कहा जा सकता. यह कानून मनी लांड्रिंग गतिविधियों से निपटने के लिए बनाया गया है. इसमें वित्तीय प्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय प्रभाव डालने वाली मनी लांड्रिंग की गतिविधियां आती हैं, जिसका असर देशों की संप्रभुता और अखंडता पर भी पड़ता है.

सामान्य अपराधी से अलग है यह
सर्वोच्च अदालत ने कहा कि दुनिया भर में मनी लांड्रिंग को अपराध का गंभीर रूप माना गया है. इसमें शामिल अपराधी को सामान्य अपराधी से अलग वर्ग का माना जाता है. इन टिप्पणियों के साथ न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने मनी लांड्रिंग के आरोपित कन्हैया प्रसाद को जमानत देने का पटना हाई कोर्ट का आदेश खारिज कर दिया. कोर्ट ने कन्हैया प्रसाद को एक सप्ताह के भीतर समर्पण करने का आदेश दिया.

जमानत पर चल रहे हैं राधाचरण सेठ

गौरतलब है कि ईडी (ED) ने इस मामले में दो चार्जशीट भी दायर कर दी है जिसमें MLC राधाचरण सेठ कन्हैया प्रसाद अशोक कुमार गुप्ता समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है. इसमें 500 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन के जरिए राजस्व चोरी का आरोप गठित किया गया है. ED ने इस मामले में 13 आरोपियों को किया था गिरफ्तार जिसमें 2/3 को छोड़कर अन्य सभी को बेल मिल गई है. कन्हैया प्रसाद के बेल के आधार पर ही राधाचरण सेठ को भी जमानत मिली थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीयों को वापस भेजा…….

अवैध प्रवासी भारतीयों की दो फ्लाइट्स 15 और 16 फरवरी को आएंगी भारत ....

पीएम मोदी ने एलन मस्क के बच्चों को दीं साहित्य की किताबें………..

पीएम मोदी ने एलन मस्क के बच्चों को दीं साहित्य की किताबें...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend