ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने एलन मस्क के बच्चों को दीं साहित्य की किताबें………..

UB India News by UB India News
February 15, 2025
in खास खबर
0
पीएम मोदी ने एलन मस्क के बच्चों को दीं साहित्य की किताबें………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी का भव्‍य स्‍वागत हुआ. डोनाल्‍ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री आज पहली बार उनसे मिली.  इससे पहले अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान आज पीएम मोदी स्‍पेस एक्‍स और टेस्‍ला जैसी कंपनी के मालिक एलन मस्क और पार्टनर शिवोन ज़िलिस व तीन बच्चों से भी मिले. पीएम मोदी ने बच्चों को भारतीय साहित्य की कुछ किताबें गिफ्ट की. इन किताबों का नाम जानकर आपकी छाती भी गर्व से चौड़ी हो जाएगी. खुशी से आप भी कह उठेंगे वाह! दरअसल, रवींद्रनाथ टैगोर की “द क्रिसेंट मून”, पंडित विष्णु शर्मा की पंचतंत्र और द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन पीएम की तरफ से मस्‍क के बच्‍चों को गिफ्ट दी गई. प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में बच्चे इन किताबों को पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने मस्क के परिवार से मिलने और विस्तृत चर्चा करने पर खुशी जाहिर की. ज़िलिस मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में एक कार्यकारी हैं. उन्‍होंने साल 2021 में दो जुड़वा बच्चों को जन्‍म दिया था. बाद में उन्‍होंने एक तीसरे बच्चे का स्वागत किया. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क के कुल 12 बच्चे हैं. एलन मस्क के साथ बैठक को “बहुत अच्छी” बताते हुए, पीएम मोदी ने स्‍पेस एक्सप्लोरेशन, आईटी, प्रौद्योगिकी और इनोवोशन के प्रति भारत के प्रयासों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इनोवेशन, स्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट, उभरता आईटी, एंटरप्रेन्योरशिप और सुशासन जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच संभावित सहयोग पर जोर दिया.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

ट्रंप-विवेक रामास्वामी से भी मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलने के अलावा अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी अरबपति उद्यमी विवेक रामास्वामी से भी मिले. इस दौरान दोनों ने भारत-अमेरिका संबंधों, इनोवेशन, आईटी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में रामास्वामी से मुलाकात की, जो पिछले वर्ष रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए खड़े हुए थे. विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों के बीच “भारत-अमेरिका संबंधों, नवाचार, जैव प्रौद्योगिकी और भविष्य को आकार देने में उद्यमिता की भूमिका पर गहन चर्चा हुई.”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
PM मोदी अमेरिका का सफल दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए हुए रवाना ………

PM मोदी अमेरिका का सफल दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए हुए रवाना .........

मोदी-ट्रंप में एक और एक 11 वाली दोस्‍ती, दोनों देशों को फायदा ही फायदा,भारत-अमेरिका का साझा बयान…….

मोदी-ट्रंप में एक और एक 11 वाली दोस्‍ती, दोनों देशों को फायदा ही फायदा,भारत-अमेरिका का साझा बयान.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend