ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट सत्र का आज छठा दिन , डिपोर्टेशन से लेकर बजट एलोकेशन का मुद्दा उछला……….

UB India News by UB India News
February 8, 2025
in सांसद
0
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा और राज्यसभा आज सुबह 11 बजे शुरू हुई. निचले सदन में केंद्रीय बजट 2025 पर चर्चा होगी. आज सुबह 11 बजे लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ. विपक्षी सांसद भी मौजूद हैं. कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है. वहीं राज्यसभा के सभापति ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर चर्चा की मांग करने वाले नोटिसों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर गुरुवार को सदन में इस संबंध में पहले ही एक बयान जारी कर चुके हैं और सांसदों द्वारा हस्तक्षेप प्रश्न भी पूछे गए हैं.

गुरुवार को जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ. संसद के बजट सत्र शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहेगा. बजट सत्र दो भागों में आयोजित किया जाएगा – 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच और फिर 10 मार्च से 4 अप्रैल तक. पांचवें दिन, राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर बयान जारी करने, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदन को संबोधित करने के साथ कार्यवाही काफी व्यस्त रही.

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

वहीं अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन पर विपक्ष द्वारा व्यवधान के कारण लोकसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा. आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा शुरू होगी और सोमवार को नया इनक टैक्स बिल पेश किए जाने की उम्मीद है.

बजट पर बहस के दौरान सपा सांसद ने अमेरिका से भारत लाए गए अप्रवासी भारतीयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ सही व्यवहार नहीं किया गया।

निर्वासन के मुद्दे पर जयशंकर का बयान सबसे खराब- समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बयान पर हमला करते हुए इसे किसी भी मंत्री द्वारा दिया गया “सबसे खराब बयान” बताया. उन्होंने कहा कि निर्वासित लोगों के साथ भारत में “अपराधियों जैसा” व्यवहार किया जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

 सोमवार को नया आयकर विधेयक पेश होने की उम्मीद

सोमवार को लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान घोषणा की थी कि सरकार नया विधेयक पेश करेगी. मंत्री ने अपने बजट भाषण में मध्यम वर्ग को राहत देते हुए नए टैक्स स्लैब की घोषणा की थी.

अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार’ पर PM मोदी दें बयान- कांग्रेस

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने संयुक्त राज्य अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन और “अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार” और “अमेरिकी सैन्य निर्वासन पर भारत की स्थिति” पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की.

पीयूष गोयल बाेले- लैब में डायमंड बनाने की इंडस्ट्री को और नियम-कानूनों की जरूरत नहीं

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि लैब-ग्रोन डायमंड इंडस्ट्री के लिए अतिरिक्त रेगुलेशन की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत इस सेक्टर की अच्छी ग्रोथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नेचुरल डायमंड्स के लिए किंबर्ली प्रोसेस सर्टिफिकेट मान्य है। जहां भी हमने इंडस्ट्री को खुलकर काम करने दिया है, वहां इंडस्ट्री फली-फूली है। इसलिए ज्यादा नियम लागू करना इस इंडस्ट्री के हित में नहीं है।

कांग्रेस सांसद ने मोदी के भाषण को कांग्रेस फोबिया बताया

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को “कांग्रेस फोबिया” बताया। टैगोर ने कहा- प्रधानमंत्री ने गुरुवार के अपने भाषण में कांग्रेस को बिना वजह टारगेट किया। उन्हें, कांग्रेस को छोड़कर भारत की जनता से किए वादों पर ध्यान देना चाहिए।

सपा सांसद बोले- अमेरिका-चीन हमें कुछ नहीं समझते

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कहा,” अमेरिका ने अवैध अप्रवासियों को भारत भेजते वक्त अच्छा व्यवहार नहीं किया। हमारे विश्वगुरु पीएम मोदी उनका भव्य स्वागत करते हैं। ट्रम्प और जिनपिंग हमें कुछ नहीं समझते। मोदीजी महाकुंभ, रामायण सर्किट जैसे धार्मिक विकास में जुटे हुए हैं, बजाय इसके कि खेती, मैन्युफैक्चरिंग और AI-टैक्नोलॉजी में विकास करें।

तमिलनाडु के विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

तमिलनाडु के विपक्षी DMK-कांग्रेस सांसदों ने शुक्रवार सुबह संसद में विरोध प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई सेना की ओर से बंदी बनाए गए भारतीय मछुआरों की रिहाई की मांग की। सांसदों ने नारे लगाए और बैनर दिखाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची

एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

बुलडोजर कार्रवाई मामले में अदालत की अवमानना का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend