बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस बार दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जीतन राम मांझी ने मीडिया के सामने खुलआम ऐसी बात कह दी जो कि एनडीए खेमे के लिए शुभ संकेत नहीं है। बीजेपी की मुश्किलें पैदा हो सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से प्रदेश की सियासत गरम हो गई है। इस बार हम के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में टिकट नहीं मिलने से वह बीजेपी के खिलाफ आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने खुलआम ऐसी बात कह दी जो कि एनडीए खेमे के लिए शुभ संकेत नहीं है।
भाजपा के खिलाफ बुरी तरह भड़के जीतन राम मांझी
दरअसल, दिल्ली में चिराग पासवान और नीतीश कुमार की पार्टी को भाजपा ने सीट में हिस्सेदारी दे दी लेकिन जीतन राम मांझी को एक भी सीट नहीं दी गई। अब इसके बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। मीडिया ने जीतन राम मांझी से इसे लेकर सवाल पूछ दिया। फिर क्या था जीतन राम मांझी बुरी तरह भड़क गए और ऐसी बात कह दी कि भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है।
बिहार में दिखाएंगे औकात: जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में भी हमारी औकात नहीं थी, दिल्ली में भी हमारी औकात नहीं है लेकिन बिहार में हम अपनी औकात दिखाएंगे। अब मांझी के बयान से एनडीए नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। अब इस बयान से ऐसा लगा रहा है कि कहीं जीतन राम मांझी विधानसभा चुनाव से पहले कोई खेला नहीं कर दें।