ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लॉस एंजिलिस में विनाशकारी आग तपिश में अब तक 26 लोगों की गई जान

UB India News by UB India News
January 15, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, दुर्घटना
0
लॉस एंजिलिस में विनाशकारी आग तपिश में अब तक 26 लोगों की गई जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

: लॉस एंजिलिस में लगी भयावह आग लगातार धधक रही है। इस बीच तेज हवाओं के चलने के पूर्वानुमान है जिसे देखते हुए पानी के अतिरिक्त टैंकर और बड़ी संख्या में अग्निशमन दल भेजे गए हैं। आग की चपेट में आने से इस क्षेत्र में हजारों घर तबाह हो गए है और कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है। विमानों से घरों और पहाड़ियों पर चमकीले गुलाबी रंग के अग्निरोधी रसायनों का छिड़काव किया गया, जबकि कर्मचारियों और दमकल वाहनों को सूखी झाड़ियों वाले विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों के पास तैनात किया जा रहा है।

सदमे में हैं लोग

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

आग से सदमे में आईं तबीथा ट्रोसेन ने कहा कि उन्हें डर लग रहा है कि उनके आसपास के क्षेत्र में भी आग का खतरा पहुंच सकता है। ट्रोसेन ने कहा कि उन्होंने अपनी बिल्लियों के साथ घर छोड़ने की तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सामान पैक कर लिया है और वह यह भी सोच रही हैं कि वो क्या खो सकती हैं। लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास और अन्य अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र नए खतरे का सामना करने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के साथ-साथ कनाडा और मेक्सिको से अतिरिक्त अग्निशामक दल लाए गए हैं। इससे पहले अधिकारियों को आग लगने की घटना के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

हवा है सबसे बड़ी मुसीबत

लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मार्रोन ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से बेहतर तरीके से तैयार हैं।’’ सोमवार देर रात से मंगलवार की सुबह तक हवाओं की रफ्तार तेज होने का अनुमान है। हालांकि पिछले सप्ताह की तरह उनके तूफानी स्तर तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। फिर भी मार्रोन ने चेतावनी दी कि हवाएं अग्निशमन विमानों को रोक सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हवा की गति 70 मील प्रति घंटे (112 किलोमीटर प्रति घंटे) तक पहुंच जाती है, तो आग को रोकना बहुत मुश्किल होगा।’’

जारी की गई चेतावनी

अग्निशमन अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी कि अगर उन्हें खतरा महसूस हो तो वो घर छोड़ दें और औपचारिक निकासी आदेशों की प्रतीक्षा ना करें। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को मौसम ‘‘विशेष रूप से खतरनाक’’ होगा, जब हवा के झोंके 65 मील प्रति घंटे (105 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से आ सकते हैं।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कम से कम दो दर्जन लोग लापता हैं। लोगों से जले हुए इलाकों से दूर रहने का आग्रह किया गया है, जहां टूटी हुई गैस लाइनों और क्षतिग्रस्त इमारतों की भरमार है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
कांग्रेस का उठते गिरते ग्राफ का साक्षी बना रहा 24 अकबर रोड अब इतिहास में होगा दफन..

कांग्रेस का उठते गिरते ग्राफ का साक्षी बना रहा 24 अकबर रोड अब इतिहास में होगा दफन..

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को संसदीय समिती का जा सकता है समन……

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को संसदीय समिती का जा सकता है समन......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend