ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के महामहिम राज्यपाल की सक्रियता से उठे सवाल !

UB India News by UB India News
January 13, 2025
in खास खबर, पटना, राजभवन
0
बिहार की राजनीतिः राज्यपाल की नियुक्ति से ठंड के मौसम में गर्माहट लाने का एनडीए का प्रयास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 12 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. नीतीश सरकार की ओर से अनशन को खत्म करवाने की कोई खास पहल अब तक नहीं दिखी है. इस बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर से राजभवन ने प्रशांत किशोर की टीम को यह संदेश भेजा है कि अपने प्रतिनिधियों को भेजिए जिनसे राज्यपाल बात करेंगे और गतिरोध को दूर करने का प्रयास करेंगे. राज्यपाल की ओर से विवाद खत्म कराने की पहल को राजभवन की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, इस पहल को लेकर चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या राज्य में एक निर्वाचित सरकार के रहते राजभवन को ऐसे मामलों में एक्टिव होना चाहिए? क्या राज्यपाल की अति सक्रियता तो नहीं दिख रहे? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बात पसंद आएगी कि उनकी सरकार के बदले राजभवन ऐसे मामलों में आगे आए?

बता दें कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करवाने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर आंदोलन पर रहे हैं और इसी क्रम में वह आमरण अनशन कर रहे हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद बीते 7 जनवरी को उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों तक वह आईसीयू में रहे फिर आइसोलेशन वार्ड में भी उनको रखा गया. मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पटना के मरीन ड्राइव के पास नये सिरे से आंदोलन को चलाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पटना जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है, लेकिन राज्यपाल की पहल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह कि क्या नीतीश सरकार राज्यपाल की अति सक्रियता बर्दाश्त करेगी क्योंकि केरल में आरिफ मोहम्मद खान के ऐसे ही व्यवहार पर बवाल मचता था.

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

दरअसल, बिहार के नए राज्यपाल के रूप में जब से आरिफ मोहम्मद खान के नाम की घोषणा हुई तभी से इस बात का चर्चा है कि क्या उनकी नीतीश सरकार से निभ पाएगी? हालांकि, उदाहरण देखें तो पिछले राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के जमाने में भी जब राजद-जदयू की मिली जुली महागठबंधन सरकार थी तो राजभवन से काफी टकराव हुए थे. शिक्षा मंत्री और कई अधिकारियों के फैसलों के कारण सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति भी आई. लेकिन, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परिपक्व व्यवहार करते रहे और उन टकरावों को आगे जाने नहीं दिया. लेकिन, अब एक बार फिर राजभवन एक्टिव है तो नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ने की बात कही जाने लगी है.

बिहार सरकार-राजभवन में अभी तक सब ठीक-ठाक!
हालांकि, यहां यह भी बता दें कि बिहार में भी जब आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ ग्रहण के बाद पहला बड़ा फैसला जो किया गया वह भी नीतीश सरकार के मनोनुकूल ही रहा. उन्होंने सीएम नीतीश के कहने पर चार विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त किये. लेकिन, यहां यह बात जरूरी है कि आरिफ मोहम्मद खान का राज्यपाल के रूप में पिछला इतिहास जो रहा है, उसके कारण बिहार में भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

आरिफ साहब के साथ केरल के कार्यकाल का इतिहास
दरअसल, केरल के राज्यपाल रहते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने काफी सक्रियता दिखाई थी. वर्ष 2019 में जब उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया तो केरल की पिनराई विजयन सरकार और केरल गवर्नर हाउस के साथ टकराव की खबरें आती रहीं. कुलपति नियुक्ति के मामले हों या फिर अन्य मामले, सत्ताधारी सीपीएम नेतृत्व वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार की नाक में उन्होंने दम कर रखा था.

कुलपतियों के मामले में राज्य सरकार से राजभवन की ठनी
एक समय स्थिति ऐसी आ गई कि सीएम पिनरई विजयन की ओर से भेजे गए दर्जनभर विधेयकों पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए. विजयन सरकार ने एक यूनिवर्सिटी के कुलपति के जनसंपर्क अधिकारी को निलंबित कर द‍िया तो आर‍िफ मोहम्‍मद खान ने अपनी शक्‍त‍ियों का उपयोग करते हुए उन्‍हें फ‍िर से पद पर तैनात कर दिया. हालात यहां तक आ गए क‍ि उन्‍होंने राज्य की 11 यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को इस्तीफा देने के ल‍िए कह द‍िया.

राज्यपाल ने केरल की विजयन सरकार की नाक में किया दम!
केरल की पिनराई विजयन सरकार प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब से इतनी परेशान हो गई थी कि बगल के राज्य तमिलनाडु की एक स्टालिन सरकार से मिलकर रणनीति बनानी शुरू कर दी थी. हालात इतने बिगड़ गए थे कि राज्यपाल से धक्का मुक्की तक हो गई थी. एक दौर ऐसा भी आया जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने यह आरोप लगाए कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए काम करते हैं.

क्या नीतीश सरकार को भाएगी राजभवन की अति सक्रियता?
वहीं, सीएए और कृषि कानून जैसे मुद्दों पर जिस तरह से आरिफ मोहम्मद खान ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का खुलकर पक्ष लिया तो वामपंथी सरकार ने इसे संघ परिवार और वाम मोर्चा सरकार के बीच संघर्ष करार दिया था. सवाल उठ रहा है कि अब बिहार में क्या ऐसी ही स्थिति बनेगी? प्रशांत किशोर के मामले को लेकर राज्यपाल और राजभवन की सक्रियता देखी जा रही है तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले में नीतीश सरकार चुप बैठेगी?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

Next Post
और ज्यादा मिलें अधिकार…….

सीबीआई 10 से ज्यादा भगोड़े अपराधियों के खिलाफ इंटरपोल से जारी कराएगी सिल्वर नोटिस ..............

हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं………

हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend