ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल के पूर्वांचलियों वाले बयान पर दिल्ली में बवाल

UB India News by UB India News
January 10, 2025
in TAZA KHABR
0
केजरीवाल के पूर्वांचलियों वाले बयान पर दिल्ली में बवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में पूर्वांचल वोटरों को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचलियों वाले बयान पर दिल्ली में बवाल मच गया है. बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता केजरीवाल के घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए थे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अरविंद केजरीवाल पर पोस्टर जारी कर निशाना साधा है. BJP ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए फर्जी. लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये इनके रिश्तेदार? अब नहीं चाहिए AAP-दा…’

RELATED POSTS

आज का खास ….

आज का पंचांग

अरविंद केजरीवाल मह‍िला सम्‍मान स्‍कीम लेकर आए. इसके तहत द‍िल्‍ली की हर मह‍िला को 2100 रुपये हर माह देने का ऐलान क‍िया गया. इसके जवाब में BJP ने 2500 रुपये देने का प्‍लान बना ल‍िया है. आम आदमी पार्टी ज‍िस मुफ्त बिजली योजना का दम भरती है, जिसकी बदौलत सत्‍ता में है. अब बीजेपी ने उसकी काट भी ढूंढ निकाली है. बीजेपी 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करने जा रही है. इनता ही नहीं, मंद‍िरों को भी 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्‍लान है.

केजरीवाल के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचलियों वाले बयान पर दिल्ली में बवाल मच गया है. बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता केजरीवाल के घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए थे.\

पूर्वांचल के मामले पर संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

पूर्वांचल पर बढ़ती सियासत के बीच संजय सिंह ने कहा कि पूरे दिन में मैंने चिल्ला चिल्ला कर कहा कि ये पूर्वांचली 40 साल से दिल्ली में रह रहे हैं. लेकिन जेपी नड्डा ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों कहा, उन्हें घुसपैठिया कहा. फिर मेरी पत्नी का वोट कटवा दिया. हमने इलेक्शन कमिशनर में भी यही कहा कि हमिरे पूर्वांचल के भाई 30/40 साल से रह रहे हैं उनके वोट ना काटे जाएं. इसमें पूर्वांचली का अपमान है या सम्मान?

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने यही कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. इससे हक उनका मारा जाएगा जो पूर्वांचली 30/40 साल से रह रहे हैं. हम ऐसा नहीं होने देंगे. अरविंद केजरीवाल वो नेता हैं जिन्होंने कच्ची कालोनियों में पानी, सीवर सड़क का काम किया जहां हमारे यूपी बिहार के लोग रहते हैं. बीजेपी कल्पना भी नहीं कर सकती. अस्पताल बनाए. फ्री बिजली पानी दिया. CCTV लगवाए.

संजय सिंह ने आगे कहा गुजरात में यूपी बिहार के लोगों को भगाया गया. लेकिन कोई कुछ नहीं बोला. अरविंद केजरीवाल जी ने पूर्वांचलियों को सबसे ज्यादा टिकट दिया. गोपाल राय को मंत्री बनाया, मुझे सांसद बनाया. सबसे ज्यादा छठ घाट बनाए. अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों का सम्मान किया. जेपी नड्डा माफी कब मांगेंगे.

संजय सिंह का BJP पर बड़ा हमला

आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ‘आज मैं इस देश की गाली-गलौज पार्टी के भ्रष्टाचार के बारे में बहुत बड़ा खुलासा करने जा रहा हूं. गाली-गलौज पार्टी के कुछ नेताओं ने दिल्ली में 1100/1100 रुपए वोट खरीदने के लिए बांटे. हमने पड़ताल की तो सूत्रों से पता चला कि गाली गलौज पार्टी ने अपने नेताओं को 10/10 हजार रुपए वोट खरीदने के लिए दिए थे लेकिन 9 हजार जेब में रखे और 1100 बांट दिए

इनके नेताओं को पता है कि चुनाव तो हारना ही है क्यों ना पैसा कमा लिए जाएं. मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता के सामने सच्चाई रखें. जब वोट खरीदने के लिए 10 हजार आए तो पूरा पैसा क्यों नहीं. दिए. जनता के 9 हजार क्यों मार लिया? जनता से कहूंगा कि जब ये वोट मांगने आए तो अपना पैसा मांगना. इन्हें भ्रष्टाचार कर वोट खरीदने का काम किया है. जब ये आएं तो हिसाब मांगना.’

दिल्ली में 100% AAP और कांग्रेस का पत्ता कटेगा- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें AAP और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. INDIA गठबंधन में फूट है. ऐसा पूरा वातावरण है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आएगी. कल निर्णय होगा कि हम (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) दिल्ली में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में 100% AAP और कांग्रेस का पत्ता कट जाएगा…“

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने...

Next Post
एलन मस्क की नजर ब्रिटेन की सियासत पर !

एलन मस्क की नजर ब्रिटेन की सियासत पर !

संभल हिंसा का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’?

संभल में मस्जिद के पास के कुएं में पूजा से सुप्रीम कोर्ट की रोक....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend