ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एचएमपीवी वायरस : भारत में मिला पहला केस, 8 माह का बच्चा पॉजिटिव

UB India News by UB India News
January 7, 2025
in खास खबर, स्वास्थ
0
एचएमपीवी वायरस : भारत में मिला पहला केस, 8 माह का बच्चा पॉजिटिव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में एचएमपीवी वायरस तेजी से फैल रहा है. अब उस वायरस ने चीन से बाहर भी अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं. जी हां, चीन वाले एचएमपीवी वायरस ने अब इंडिया में दस्तक दे दी है. भारत में आठ माह के बच्चे में एचएमपीवी का पहला केस मिला है. एचएमपीवी के पहला केस मिलने से हड़कंप मच गया है.

दरअसल, बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 8 महीने के बच्चे में एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) की पुष्टि हुई है. हैरानी की बात है कि बच्चे की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. यानी वह चीन या कहीं और भी नहीं गया है. हॉस्पिटल की लैब में हुई जांच में बच्चे के शरीर में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार को दे दी है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ICMR और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आगे के निर्देश का इंतजार कर सकता है. हालांकि, अभी तत यह स्पष्ट नहीं है कि यह HMPV का वही स्ट्रेन है, जो चीन में मामले बढ़ा रहा है. यहां बताना जरूरी है कि एचएमपीवी ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग को ही अपना टारगेट बनाता है. चीन में भी सबसे अधिक बच्चों में ही यह वायरस पाया गया है. इसके लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते हैं. इसमें भी जुकाम और खांसी होते हैं.

क्या है यह वायरस?
एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस एक आरएनए वायरस है. यह एक तरह से कोरोना की तरह ही है. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक आम श्वसन यानी सांस संबंधी वायरस है. यह वायरस एक तरह से मौसमी है. इसका असर आमतौर पर सर्दी और वसंत में दिखता है. यह फ्लू की तरह ही है. चीन में यह मेटापन्यूमोवायरस कहर ढा रहा है. यह वायरस अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है. इसकी चपेट में लाखों-करोड़ों लोग आ चुके हैं. अस्पातालों में भीड़ बढ़ गई है. हालांकि, चीन अब इससे इनकार कर रहा है. यह वायरस वैसे तो 1958 से धरती पर मौजूद है. मगर 2001 में पहली बार वैज्ञानिकों ने इसे खोजा था. अब तक इसकी वैक्सीन नहीं बन पाई है.

एचएमपीवी वायरस के लक्षण

  • यह वायरस ज्यादा बच्चों-बुजुर्गों पर अटैक करता है.
  • इसमें सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन होता है.
  • इससे खांसी होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है.
  • गले में खराश, सिरदर्द और थकान.
  • खांसी, बुखार, ठंड लगना और नाक बहना.

भारत भी अलर्ट मोड पर
चीन में कोविड जैसे एचपीएमवी वायरस के कारण भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है. महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. इतना ही नहीं, केरल और तेलंगाना की सरकारों ने भी कहा कि चीन में वायरल बुखार और श्वसन संक्रमण के बड़े पैमाने पर मामले आने की खबरों पर वे बारीकी से नजर रख हुए है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है. महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि घबराएं नहीं, लेकिन सावधान रहें. अधिकारियों को सर्दी-खांसी के मरीजों का नियमित सर्वे करने का आदेश दिया गया. स्वच्छता नियमों का पालन करने का भी आदेश दिया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 7, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
स्टॉक मार्केट में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 507 अंक टूटकर 73 हजार के नीचे फिसला

सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 260 अंक गिरा

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू ,मौसम विभाग ने 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट किया जारी

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू ,मौसम विभाग ने 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट किया जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend