दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘दिल्ली की विकास के लिए आज एक अहम दिन है। अशोक विहार में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के लिए वृहद परियोजनाओं का शिलान्यास रखा जाएगा, जिससे दिल्ली में रहने वाले लोगों का जीवन आसान होगा।’ इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली की रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर खूब निशाना साधा। बता दें कि इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पक्के मकानों की सौगात दी। बता दें कि यह मकान ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ योजना के तहत दी गई हैं।
क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये वर्ष विश्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को और सशक्त करने का वर्ष होगा। ये वर्ष भारत को दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का वर्ष होगा। ये वर्ष युवाओं को नए स्टार्टअप और एंत्राप्रेन्योरशिप में तेजी से आगे बढ़ाने का होगा। ये वर्ष कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमानों का वर्ष होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उसमें गरीबों का घर है, स्कूल और कॉलेजों से जुड़े प्रोजेक्ट हैं। झुग्गी की जगह पक्का घर, किराए के घर की जगह, अपना घर ये नई शुरुआत ही तो है। जिनको ये घर मिले हैं, ये उनके स्वाभिमान का घर है। ये आत्मसम्मान का घर है। ये नई आशाओं और नए सपनों का घर है। मैं आप सभी की खुशियों में आपके उत्सव का हिस्सा बनने ही यहां आज आया हूं।
इमरजेंसी के दौरान अशोक विहार में रहता था: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब आपातकाल का समय था। देश इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। उस समय मेरे जैसे बहुत साथी, अंडरग्राउंड मूवमेंट का हिस्सा थे। उस समय अशोक विहार मेरा रहने का स्थान हुआ करता था। इसलिए आज अशोक विहार में आते ही बहुत सारी पुराने यादा ताजा होना बहुत स्वाभाविक है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ देर पहले जब कुछ लाभार्थियों से बात हुई तो मैं यही एहसास उनके भीतर देख रहा था, मैं नया उत्साह, नई उर्जा अनुभव कर रहा था। कुछ बालक-बालिकाओं से भी मिलने का मौका मिला। ऐसा लग रहा था कि वह स्वाभिमान अपार्टमेंट की ऊंचाई जो है ना, उससे ऊपर भी उनके सपने मैं देख रहा था। इन घरों के मालिक भले ही दिल्ली के अलग-अलग लोग हों, लेकिन ये सब के सब मेरे परिवार के ही सदस्य हैं।
केजरीवाल के शीशमहल पर क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश भलिभांति जानता है कि मोदी ने अपने लिए कभी घर नहीं बनाया। लेकिन बीते दस वर्षों में 4 करोड़ से अधिक गरीबों के घर उनका सपना पूरा किया है। मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था। लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले, यही एक सपना था। आप जब भी लोगों के पास जाएं, जो झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं, उनसे वादा करके आना, मेरे लिए तो आप ही मोदी हैं, वादा करके आना कि आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का घर बनेगा, उनको पक्का घर मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अभी दिल्ली में करीब 3 हजार ऐसे ही घरों के निर्माण का काम कुछ ही समय में पूरा होने वाला है। आने वाले समय में हजारों नए घर दिल्लीवासियों को मिलने वाले हैं।
पीएम मोदी ने अशोक विहार से अपना जुड़ाव बताया
पीएम मोदी ने स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी देने के बाद कहा कि यह आपकी नई शुरुआत है। बोले, किराये की जगह अपना घर… यह शुरुआत ही तो है। यह आत्म सम्मान का घर है। यह नई आशाओं और नए सपनों का घर है। मैं सभी की खुशियों में आपके उत्सव का हिस्सा बनने ही मैं आज यहां आया हूं। आज जब यहां आया तो काफी पुरानी यादें ताजा होना बहुत स्वभाविक है। आप में से शायद कुछ लोगों को पता होगा जब आपातकाल का समय था, देश इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ रहा था। उस समय मेरे जैसे बहुत साथी अंदरग्राउंड मूवमेंट का हिस्सा थे। उस समय आशोक विहार मेरे रहने का स्थान हुआ करता था।
2025 अनेक संभावनाओं को लेकर आ रहा है: पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों की नववर्ष की शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साल 2025 अनेक संभावनाओं को लेकर आ रहा है। दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है। आज भारत दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है। 2025 में भारत की यह भूमिका और सशक्त होगी।
पीएम मोदी ने लाभार्थियों को सौंपी फ्लैट की चाबियां
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी सौंपी। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मंत्री तोखन साहू आदि नेता मंच पर मौजूद रहे।
एलजी ने कार्यक्रम को किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलजी वीके सक्सेना ने कहा यह पहला मौका नहीं है। 2022 में भी पीएम मोदी ने दिल्ली के कालका जी एक्सटेंशन में जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत लाभार्थियों को चाबियां सौंपी थीं। आज दो साल के अंतराल में एक बार और ऐतिहासिक पलों के साक्षी बन रहे हैं। आज कई परिवारों को बहुमंजिला इमारतों के फ्लैट्स की चाबियां मिलेंगी।। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, बच्चों के लिए पार्क तथा सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
फ्लैटों की चाबी पाकर खिले लोगों के चेहरे
प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौपेंगे। इस दौरान लाभार्थी बोले कि “मोदी जी जो कहते हैं, वो करते है… मोदी जी ने ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ का वादा किया था और उन्होंने वादा पूरा किया!” इस दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बाचतीच की। लोगों ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।







