ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संभल पर क्या बोल गए लालू यादव?

UB India News by UB India News
January 2, 2025
in पटना, राजद
0
भाजपा, जदयू और बसपा नेता राजद में हुए शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों सुर्खियों में है. क्योंकि इस जिले के अधिकांश इलाकों में खुदाई चल रही है, जिसके जरिए बावड़ी, कूप और मंदिर ढूंढा जा रहा है, जिसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्ष इसको राजनीति बता रहा है तो वहीं राज्य सरकार इसको सही ठहरा रही है. इस बीच एक निजी चैनल ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से संभल के मुद्दे को लेकर सवाल किया, ‘क्या मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढना सही है या गलत?’

इस सवाल का जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘बिल्कुल ये सब गलत बात है. इस तरह तलाशना, मंदिर है, मस्जिद है, जो भी है, उसको खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए देश को, सब लोगों को.’ वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछले महीने संभल में जानबूझकर हिंसा कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उसे ‘षड्यंत्रकारी’ पार्टी करार दिया.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा सरकार और इसके मुख्यमंत्री का कोई विजन नहीं है. भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है. सत्ता का दुरुपयोग करती है. अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए प्रशासन का इस्तेमाल करती है.’ उन्होंने कहा, ”संभल की घटना भाजपा सरकार ने जानबूझकर करायी है. संभल में प्रशासन ने निर्दोष लोगों की जान ले ली. प्रशासन और अधिकारी दबाव में काम कर रहे है.’

गुरुवार को संभल के महमूद का सराय में प्रशासन को एक नया कुआं मिला है, जिसे खोदा जा रहा है. इस कुएं पर कब्जे का आरोप लगा है. महमूद का सराय के इस कुएं को लेकर काफी समय से दो पक्षों के बीच विवाद था. आरोप था कि एक समुदाय के लोगों ने कुएं को पाटकर कब्जा किया था. जिलाधिकारी तक शिकायत पहुंची थी. मामले की जांच के बाद कुएं की खुदाई के आदेश दिए गए थे. आज प्रशासन की टीम मौके पर कुएं की खुदाई करवा रही है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
छोड़िए ना लालू जी क्या कहते हैं…

छोड़िए ना लालू जी क्या कहते हैं...

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल !

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend