ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जसप्रीत बुमराह ने 200वां शिकार कर रचा इतिहास, बने दुनिया के चौथे सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाज

UB India News by UB India News
December 30, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
जसप्रीत बुमराह ने 200वां शिकार कर रचा इतिहास, बने दुनिया के चौथे सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने विकटों की डबल सेंचुरी पूरी की. ऑस्ट्रेलिया के टॉप फॉर्म बल्लेबाज ट्रैविस हेड को दूसरी पारी में आउट करते हुए जसप्रीत बुमराह ने यह खास उपलब्धि हासिल की. टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में जो आज तक कोई गेंदबाज नहीं कर पाया वो भारतीय धुरंधर ने कर दिखाया. टेस्ट में 20 से कम की औसत से 200 या इससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बुमराह दुनिया के पहले गेंदबाज हैं.

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए एक बार फिर से वही कर दिखाया जिसकी उनसे हर एक भारतीय फैन को उम्मीद रहती है. बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन भारत को पहला विकेट सैम कोस्टांस के रूप में दिलाने वाले इस गेंदबाज ने टॉप फॉर्म में चल रहे ट्रैविस हेड को चलता करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. पहली पारी में बिना खाता खोले भेजा और दूसरी पारी में भी ऐसा ही कमाल कर दिखाया.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में अपना दूसरा विकेट लेने के साथ ही इस फॉर्मेट में विकटों की डबल सेंचुरी पूरी की. दुनिया का कोई भी गेंदबाज जिसने 200 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं उसने 20 से कम की औसत से विकेट नहीं हासिल किए. जसप्रीत बुमराह दुनिया के पहले ऐसा गेंदबाज बन गए हैं. वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल ने 376 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत 20.94 का है.

जसप्रीत बुमराह का टेस्ट रिकॉर्ड
अपने करियर का महज 44वां टेस्ट खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 200 विकेट लेने के लिए हर विकेट पर 20 से भी कम रन खर्चे हैं. मैल्कम मार्शल को सबसे कंजूस गेंदबाज माना जाता था लेकिन उन्होंने भी प्रति विकेट 20 से ज्यादा रन दिए. वेस्टइंडीज के ही एक और दिग्गज गेंदबाज जोएल गार्नर 20.97 की औसत से 58 टेस्ट में 259 विकेट लिए थे.

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट- कंगारुओं का 9वां विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत के खिलाफ 250 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। मेलबर्न में चल रहे मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त 292 रन हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड नाबाद हैं।

पैट कमिंस (41 रन) बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। मिचेल स्टार्क (5 रन) को पंत ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया। इससे पहले, मोहम्मद सिराज ने मार्नस लाबुशेन (70 रन), स्टीव स्मिथ (13 रन) और उस्मान ख्वाजा (21 रन) को पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स कैरी (2 रन), मिचेल मार्श (शून्य), ट्रैविस हेड (1 रन) और सैम कोंस्टास (8 रन) के विकेट लिए। उनके टेस्ट में 200 से ज्यादा विकेट हो चुके हैं।

भारत ने रविवार को 358 रन से आगे खेलना शुरू किया और 369 रन पर ऑलआउट हो गई। नीतीश रेड्‌डी 189 बॉल पर 114 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मोहम्मद सिराज 15 बॉल में 4 रन पर नाबाद लौटे। यहां ऑस्ट्रेलिया को 105 रन की बढ़त मिली है। पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लायन ने 3-3 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे।

दोनों टीमें…

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
साउथ कोरिया में बड़ा विमान हादसा , 179 की मौत , रनवे से फिसल कर फेंसिग से टकराया

साउथ कोरिया में बड़ा विमान हादसा , 179 की मौत , रनवे से फिसल कर फेंसिग से टकराया

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं से कांग्रेस नाराज

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं से कांग्रेस नाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend