पिछले कई टेस्ट मैचों से रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक खेले गए दो मैचों में भी रोहित शर्मा का फॉर्म खराब रहा है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में रोहित शर्मा ने 2 टेस्ट मैचों की खेली 3 पारियों में 6.33 की औसत से सिर्फ 19 रन बनाए हैं.
अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेला जाना है. यह टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच से पहले रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह नेट्स में अपनी फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं.
पडिक्कल की गेंद पर फंसे रोहित
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान स्ट्रगल करते नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो देवदत्त पडिक्कल की गेंदबाजी का है. पडिक्कल मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं और उन्होंने अभी तक किसी प्रतिस्पर्धी मैच में कोई विकेट नहीं लिया है. ऐसे में पडिक्कल ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से रोहित को बैकफुट पर फंसा दिया. गेंद नीची रही और ऐसा लगा कि रोहित एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं.
टेस्ट फॉर्म बनी चिंता का विषय
रोहित का इस सीरीज में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. उन्होंने अब तक तीन पारियों में सिर्फ 3, 6 और 10 रन बनाए हैं. 2024 के आखिरी कुछ महीनों में भी रोहित का बल्ला खामोश रहा है. उन्होंने इस साल 13 पारियों में सिर्फ 153 रन बनाए हैं. घरेलू सीरीज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुई उनकी खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भी जारी है. भारतीय टीम भले ही सीरीज में मजबूत स्थिति में है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की ओर बढ़ रही है, लेकिन कप्तान रोहित की फॉर्म इस सफर में ज्यादा योगदान नहीं दे पाई है.
बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले मेलबर्न में प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाएं पैर में चोट लग गई। उसके बाद वे बर्फ से सिकाई (आइस पैक) करते नजर आए। उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी नहीं की। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है।
इस पर तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कहा कि प्रैक्टिस सेशन में किसी न किसी खिलाड़ी को चोट लगती रहती है। रोहित की चोट गंभीर नहीं है। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 26 दिसंबर से बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

रोहित ने बुमराह की बॉल पर प्रैक्टिस की, कोहली थ्रोडाउन से अभ्यास किया रविवार के ट्रेनिंग सेशन में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेट्स में कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करते नजर आए। उनके साथ आकाश दीप और हर्षित राणा ने रोहित को गेंदबाजी कराई। एक बॉल खेलकर रोहित शर्मा ने आकाश दीप से भोजपुर में कहा- ‘हमें ही मारिएगा।’
विराट कोहली एक अन्य नेट में थ्रोडाउनर से प्रैक्टिस करते नजर आए। युवा यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अपने शॉट्स आजमाए।
एक दिन पहले चोटिल हुए थे केएल राहुल एक दिन पहले नेट्स प्रैक्टिस के दौरान ओपनर केएल राहुल की कलाई पर बॉल लगी थी। फिर टीम इंडिया के फिजियो ने उनका इलाज किया। एक वीडियो में राहुल को उपचार के दौरान दाहिना हाथ पकड़े देखा गया। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 की प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं।
दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं। चौथे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं।








