अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को भारतीय मूल के बिजनेसमैन और वेंचर कैपिटलिस्ट श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर व्हाइट हाउस का सीनियर पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया है।
ट्रम्प ने इस नियुक्ति को लेकर X पर लिखा- डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए श्रीराम कृष्णन AI में अमेरिका को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे। इसके साथ ही वो साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रपति की एडवाइजरी काउंसिल के साथ काम करते हुए सरकार की AI पॉलिसी मेकिंग में मदद करेंगे।
कृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट से की करियर की शुरुआत
चेन्नई के रहने वाले कृष्णन पेशे से इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह एंद्रीसेन होरीवित्ज नाम की वेंचर कैपिटल फर्म में पार्टनर हैं। इस कंपनी को a16z के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली नौकरी 2007 में माइक्रोसॉफ्ट में विजुअल स्टूडियो के प्रोग्राम मैनेजर से शुरू की थी। इसके बाद वो 2013 में फेसबुक से जुड़े। यहां उन्होंने प्रोडक्ट/बिजनेस स्ट्रैटजी समेत कई अहम पदों पर 2016 तक काम किया। कृष्णन ने स्नैपचैट के साथ भी काम किया, यहां पर उन्होंने कंपनी का IPO आने से पहले एड टेक प्लेटफॉर्म बनाया था।
सिलिकॉन वैली की टॉप कंपनियों में काम करने के बाद श्रीराम कृष्णन 2017 में ट्विटर से जुड़े। यहां कोर कंज्यूमर प्रोडक्ट टीम को लीड किया। इस दौरान वो ट्विटर यूजर ग्रोथ में 20% का इजाफा करने में सफल रहे। उन्हें ट्विटर के होम टाइमलाइन, नए यूजर के एक्सपीरिएंस, सर्च, डिस्कवरी और ऑडियंस ग्रोथ जैसे अहम काम करने थे। वह 2019 तक ट्विटर से जुड़े रहे है और होम पेज को नए सिरे से लॉन्च किया।
मस्क को दिया था ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन का सुझाव
इसके साथ ही वह याहू कंपनी में में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रह चुके हैं। साथ ही बिट्स्की, होपिन और पॉलीवर्क जैसी कई कंपनियों के बोर्ड में रहे हैं। 2021 में उन्होंने एंद्रीसेन होरीवित्ज को जॉइन किया। यह क्लब हाउस में एक मेजर इंवेस्टर हैं। क्लब हाउस एक सोशल ऑडियो एप है जिसे 2020 में जारी किया गया था।
इलॉन मस्क को ब्लू-टिक के बदले पैसे लेने का सुझाव श्रीराम कृष्णन ने ही दिया था। मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद इसके नए सेटअप में श्रीराम कृष्णन ने अहम रोल निभाया था।
इवांका ट्रंप ने राजनीति से क्यों बना ली दूरी ?
अमेरिका का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप ने राजनीति से दूरी बना ली है. इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार में शामिल नहीं हुई. हालांकि इवांका इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए बहुत से काम किए हैं. इवांका ने डोनाल्ड ट्रंप के रियल एस्टेट बिजनेस में होटल का डिजाइन तैयार किया है, रियलिटी टीवी शो के बोर्डरूम में शामिल हुई, पिता के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनका प्रचार किया. यहां तक की डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान इवांका उनकी सलाहकार के तौर पर वेस्ट विंग में काम कर रही थीं. लेकिन, जनवरी 2021 में इवांका ने वॉशिंगटन और डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करना छोड़ दिया.
राजनीति से दूर होने की ये बताई वजह
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इवांका ट्रंप ने राजनीति से दूरी बना ली और कहा कि वह अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी. 2022 में डोनाल्ड ट्रंप के तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इवांका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, “मैं अपने पिता से बहुत प्यार करती हूं. लेकिन इस बार मैं अपने छोटे बच्चों और अपने परिवार के साथ निजी जीवन को प्राथमिकता देने का विकल्प चुन रही हूं. मैं राजनीति में शामिल होने की योजना नहीं बना रही हूं.”
बता दें कि इवांका अपने पति जेरेड कुशनर और परिवार के साथ फ्लोरिडा का मियामी में सार्वजनिक जीवन से दूर निजी जिंदगी जी रही हैं.
इवांका ने अपनाई अलग जीवनशैली
इवांका ट्रंप को डोनाल्ड ट्रंप के लिए गए फैसलों पर लगातार जांच और आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि वह उन फैसलों को प्रभावित करने या कंट्रोल करने में पूरी तरह असमर्थ थी. न्यूयॉर्क में उनके दोस्तों ने भी ट्रंप के कारण उनसे दूरी बना ली थी. इसलिए इवांका ने राजनीति से हटकर अलग जीवनशैली अपनाने का फैसला किया.
राजनीति को बताया “अंधकारमय दुनिया”
द लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट के साथ जुलाई महीने में हुई बातचीत के दौरान इवांका ने कहा था, “राजनीति एक बहुत अंधकारमयी दुनिया है. इसमें काफी अंधकार है, बहुत सारी नकारत्मकता है और एक इंसान के रूप में यह मेरे लिए बिल्कुल विपरीत है. इसलिए मैं अपने और अपने परिवार के लिए इसमें भाग नहीं चाहती हूं.”
पिता के बेहद करीब है इवांका ट्रंप
CNN ने अपनी रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीब हैं और उनके साथ नियमित रूप से बातचीत करतीं हैं. इवांका पर्दे के पीछे से कई मुद्दों पर अनौपचारिक तौर पर सलाह देना जारी रख सकती हैं.







