ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस पर हुआ 9/11 जैसा घातक हमला, कजान में कई इमारतों से टकराए यूक्रेनी ड्रोन

UB India News by UB India News
December 22, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
रूस पर हुआ 9/11 जैसा घातक हमला, कजान में कई इमारतों से टकराए यूक्रेनी ड्रोन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा हमले में यूक्रेन की सेना ने रूस के कजान शहर में विस्‍फोटकों से भरे ड्रोन से भीषण हमला बोला है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के 8 विस्‍फोटक ड्रोन विमानों ने रूस के कजान शहर में हमला बोला। यह वही शहर है जहां पिछले दिनों ब्रिक्‍स देशों की श‍िखर बैठक हुई थी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है लेकिन इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्‍थानीय सरकार का कहना है कि सभी उद्योगों के वर्कर्स को खाली करा लिया गया है और उन्‍हें अस्‍थायी शिव‍िरों में रखा गया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के ड्रोन हमले से टटारस्‍तान प्रांत की राजधानी में 3 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद वहां से भी लोगों को न‍िकालकर सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया। स्‍थानीय प्राधिकरण ने लोगों को खाना और कपड़े दिए हैं। इससे पहले रूस ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दूसरी ओर, रूस ने कहा कि यूक्रेन के हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

कीव में सूर्योदय से ठीक पहले कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी। मिसाइल हमले से तीन जिलों में नुकसान हुआ और आग लग गई। शहर के प्रशासन ने यह जानकारी दी। प्रशासन ने कहा कि इस हमले में 630 आवासीय इमारतों, 16 चिकित्सा केंद्रों और 30 स्कूलों को नुकसान हुआ। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह हमला दो दिन पहले रोस्तोव सीमा क्षेत्र पर यूक्रेनी मिसाइल हमले के जवाब में किया गया। रूस के अनुसार, यूक्रेन ने हमले में अमेरिका में निर्मित छह ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम” मिसाइलों और ब्रिटेन से मिलीं चार ‘स्टॉर्म शैडो एयर-लॉन्च’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया था।

यूक्रेन से करीब 1400 किलोमीटर दूर है कजान शहर

रूस के जिस कजान शहर पर यूक्रेन ने ड्रोनों से हमला किया है, वह कीव से करीब 1400 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कीव  के ड्रोन को मॉस्को और अन्य रूसी क्षेत्रों में हवा में ही हमले से रोका गया है। इनमें से केवल कुछ यूएवी ही अपने लक्ष्य तक पहुंच पाए हैं। ऐसे अधिकतर मामले दोनों देशों की सीमा के नजदीक ही घटित हुए हैं। मगर यह पहली बार है, जब यूक्रेन से लगभग 1,379 किलोमीटर (857 मील) दूर स्थित रूस के कजान शहर पर इस तरह का हमला किया गया है। इससे कुछ दिनों पहले रूस के वरिष्ठ परमाणु चीफ की भी एक बम ब्लास्ट में हत्या कर दी गई थी। यूक्रेन ने इस हत्या का जिम्मा लिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
पीएम मोदी कुवैत के लिए रवाना, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा

पीएम मोदी कुवैत के लिए रवाना, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा

GST काउंसिल की बैठक , हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीसटी की कटौती का फैसला टला

GST काउंसिल की बैठक , हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीसटी की कटौती का फैसला टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend