ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धमकी वाले कॉल पर घिरे पप्पू यादव क्या दलीलें दे रहे हैं?

धमकी वाले मामले में घिरे पप्पू यादव अब दलील दे रहे हैं कि उन्होंने पुलिस को 26 इंटरनेशनल कॉल के बारे में डिटेल दी थी. इसके अलावा 150 क्लिप और 200 मैसेज भी पुलिस को सौंपे थे, लेकिन पुलिस ने अबतक 24 कॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

UB India News by UB India News
December 5, 2024
in खास खबर, पूर्णिया, बिहार
0
क्या यही नीतीश कुमार का सुशासन है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में गिरफ्तार हुए शख्स ने कबूल कर लिया है कि पप्पू यादव के करीबी लोगों के कहने पर उसने ऐसा किया था कि ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके. इसके लिए उसे रुपये भी दिए गए थे और पार्टी में पद का लालच भी दिया गया था. इस खुलासे के बाद अब पप्पू यादव घिरते हुए नजर आ रहे हैं. अब वो दलील दे रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान, मलेशिया और नेपाल से 26 इंटरनेशनल कॉल आई थीं, इसको लेकर उन्होंने 150 ऑडियो क्लिप और 200 मैसेज पुलिस को सौंप दिए थे.

मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा, “मैं पुलिस से पूछना चाहता हूं कि मैंने उन्हें उन नंबरों की डिटेल दी थी, जिनसे मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी. मुझे 26 इंटरनेशनल कॉल आई थीं, जोकि पाकिस्तान, मलेशिया और नेपाल से मिली थीं. इसको लेकर हमने 150 ऑडियो क्लिप और 200 मैसेज पुलिस को सौंप दिए थे. हम पुलिस से पूछना चाहते हैं कि बचे हुए 24 कॉल का क्या हुआ. पाकिस्तान और मलेशिया से आईं कॉल का क्या हुआ. जब पुलिस का दावा है कि उनके पास दो और वीडियो हैं, तो मैं चाहता हूं कि आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल जनता के सामने लाई जाए. दोनों वीडियो सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे? मास्टरमाइंड का नाम क्यों नहीं बताया जा रहा?”

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

इस बीच पप्पू यादव ने ट्वीट कर मांग की है कि धमकी देने के मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो! उन्होंने कहा कि मुझे लगता है सत्ता में बैठे कुछ साजिशकर्ता पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर मेरी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं! अगर सरकार शीघ्र इस पर निर्णय नहीं लेती है तो हम हाई कोर्ट में इसके लिए याचिका दाखिल करेंगे!

मुझे धमकी देने के प्रकरण की हाई कोर्ट के
पर्यवेक्षण में सीबीआई जांच हो!

मुझे लगता है सत्ता में बैठे कुछ साज़िशकर्ता
पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर मेरी हत्या का
षड्यंत्र रच रहे हैं!

अगर सरकार शीघ्र इस पर निर्णय नहीं लेती है तो
हम हाईकोर्ट में इसके लिए याचिका दाखिल करेंगे!

पप्पू यादव ने ट्वीट कर नीतीश को घेरा था

इससे पहले पप्पू यादव ने ‘X’ पर पुलिस के दावों को नकारते हुए लिखा था कि माननीय नीतीश कुमार आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है. वो वही व्यवहार कर रही है जो दिवंगत कांग्रेस विधायक हेमंत शाही जी को गोली लगने पर तत्कालीन सरकार और प्रशासन ने किया था. उन पर घायल होने की नौटंकी का आरोप लगाया. बाद में इलाजरत हेमंत जी की मृत्यु हो गई थी! पुनः वही हो रहा है.”

पूर्णिया के एसपी ने क्या बताया?

इससे पहले पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पप्पू यादव को धमकी देने के मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि पुलिस ने भोजपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसने कबूल कर लिया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों ने सांसद को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वीडियो बनाने और धमकाने को कहा था. इसके लिए सांसद के लोगों द्वारा पैसे भी दिए गए थे. साथ ही उसे पार्टी में पद का भी लालच दिया गया था. पूर्णिया एसपी ने बताया कि वह पूर्व में सांसद का करीबी रहा है और सांसद की पार्टी का सदस्य भी रहा है. एसपी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उसका कोई संबंध नहीं है और न ही दूर से कोई तार नजर आ रहा है. पूरा मामला सांसद द्वारा सुरक्षा बढ़ाने की साजिश का हिस्सा है.

लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का किया था दावा

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी राम बाबू राय ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए पप्पू यादव को धमकी दी थी. एक दिसंबर की सुबह आरोपी ने 13 सेकेंड का वीडियो उन्हें भेजा था, जिसमें उसने कहा था, “हमें पप्पू यादव को 5-6 दिनों में मारने का आदेश मिला है, हम जल्द ही उन्हें मार देंगे, हम पटना पहुंच चुके हैं.”

इसके बाद पुलिस ने आरोपी राम बाबू राय को महज 24 घंटे के भीतर 2 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान राम बाबू राय (पिता – रामेश्वर यादव) के रूप में हुई, जो आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
आखिर संसद में क्यों बंटा विपक्ष

आखिर संसद में क्यों बंटा विपक्ष

संभल हिंसा का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’?

संभल हिंसा का 'पाकिस्तान कनेक्शन'?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend