दिल्ली सरकार के बड़े मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो आतिशी सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर कार्यरत थे। इतना ही नहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी भी छोड़ दी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।
आतिशी सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर कार्यरत थे। इतना ही नहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी भी छोड़ दी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”
दिल्ली की पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण विभाग का कार्यभार संभालने वाले कैलाश गहलोत ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली थी। कैलाश ने इस बार नजफगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अजित सिंह खरखरी को हरा कर जीत हासिल की थी।







