ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच आज की मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी …….

UB India News by UB India News
October 24, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच आज की मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे का आज (बुधवार) दूसरा दिन है. पीएम ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रूसी शहर कजान पहुंचे हैं. आज उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी. इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. दोनों नेताओं की 5 साल बाद द्विपक्षीय वार्ता होने जा रही है. इन 5 वर्षों में भारत और चीन के रिश्ते उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. इसमें चीन के धोखे के साथ दोस्ती तक की कहानी शामिल है.

2019 के बाद मोदी-जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई. 5 साल पहले जब पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई तब चीन ने धोखा दिया था. लेकिन अब उसे भारत की शर्तों पर झुकना पड़ा है. दरअसल, अक्टूबर 2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे पर आए थे. दोनों नेता महाबलीपुरम में एक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए मिले थे. इस मुलाकात के कुछ महीने बाद ही चीन ने भारत को धोखा दिया था और LAC पर सैन्य गतिरोध पैदा हो गया था.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

दोनों देशों की सेना आमने-सामने आ गई थीं. 15 जून, 2020 को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई थी. इस घटना के बाद सितंबर, 2020 में राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत शुरू हुई. कई दौर की बातचीत के बाद भारत और चीन LAC पर समझौते को तैयार हुए. दोनों मुल्क पैट्रोलिंग पर 2020 से पहले वाली स्थिति पर सहमत हुए हैं. ये समझौता पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही हुआ.

भारत-चीन सीमा विवाद…अबतक क्या-क्या हुआ?

  • 5-6 मई 2020 पैंगोंग में भारत-चीन के सैनिकों में झड़प
  • 9 मई 2020 सिक्किम के नाथुला में तीखी झड़प
  • 25 मई 2020 LAC पर चीन ने 5000 सैनिक बढ़ाये
  • 15 जून 2020 गलवान में चीन के सैनिकों से खूनी झड़प
  • 10 फरवरी 2021 सीमा विवाद पर दोनों देशों में बातचीत
  • 9 अप्रैल 2021 दोनों देशों में सैन्य स्तर पर बातचीत
  • 13 नवंबर 2023 विवाद सुलझाने पर सेनाओं में सहमति
  • 19 फरवरी 2024 कॉर्प्स कमांडर स्तर की 21वें दौर की बैठक
  • 21 अक्टूबर 2024 LAC पर सेना के पीछे हटने पर सहमति

2014-2020 के बीच 18 बार पीएम मोदी-जिनपिंग में मुलाकात

  • 15 जुलाई 2014 ब्राजील में दोनों नेताओं की मुलाकात
  • सितंबर 2014 भारत यात्रा पर जिनपिंग आए
  • नवंबर 2014 ऑस्ट्रेलिया में G20 के दौरान मुलाकात
  • मई 2015 पीएम मोदी दो दिवसीय चीन दौरे पर गए
  • जुलाई 2015 रूस में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मुलाकात
  • जून 2016 उजबेकिस्तान में मुलाकात
  • सितंबर 2016 चीन में G20 समिट के दौरान मुलाकात
  • अक्टूबर 2016 गोवा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
  • जून 2017 शंघाई सहयोग संगठन में मुलाकात
  • जुलाई 2017 हैम्बर्ग में मुलाकात
  • सितंबर 2017 ब्रिक्स सम्मेलन में द्विपक्षीय वार्ता
  • अप्रैल 2018 वुहान, चीन में मुलाकात
  • 9 जून 2018 SCO समिट के दौरान मीटिंग
  • नवंबर 2018 अर्जेंटीन में G20 समिट के दौरान मुलाकात
  • मई 2019 दोनों नेताओं की मुलाकात
  • जून 2019 किर्गिजस्तान में दोनों नेताओं के बीच बैठक
  • अक्टूबर 2019 महाबलीपुरम, भारत में मुलाकात
  • नवंबर 2019 ब्राजील में दोनों नेताओं की मुलाकात

वार्ता से पहले समझौता

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात से पहले ही भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी सेनाओं द्वारा गश्त करने के समझौते पर सहमति जताई थी. यह चार साल से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है. भारत और चीन के बीच गश्त पर हुए समझौते के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि तत्काल ध्यान सैनिकों को पीछे हटाने पर होगा और फिर उचित समय पर तनाव कम करने और सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर विचार किया जाएगा.

समझौते के मायने क्या हैं?

  • LAC विवाद पर आगे भी बातचीत जारी रहेगी
  • अप्रैल 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल होगी
  • अब दोनों देशों की सेना में टकराव की आशंका कम

फाइव आइज को है जवाब?

गौर करने वाली बात यह भी है कि कनाडा पिछले कुछ दिनों से भारत पर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। इसमें अमेरिका सहित कई फाइव आइज देश भी उसका पक्ष लेते नजर आ रहे हैं। जिनपिंग और पीएम मोदी की इस बैठक को फाइव आइज ग्रुप के खिलाफ कड़े जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है। फाइव आइज को ऐसे समझ सकते हैं कि यह दुनिया भर में जासूसी करने के लिए पांच देशों द्वारा मिलकर बनाया गया एक गुट है। जासूसी से मिले इनपुट को ये पांच देश आपस में साझा करते हैं। इस क्लब में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
BRICS की 16वीं समिट में PM मोदी का भाषण आज , रूस-चीन-ब्राजील समेत 28 देशों के राष्ट्र प्रमुख इसमें पहुंचे

BRICS की 16वीं समिट में PM मोदी का भाषण आज , रूस-चीन-ब्राजील समेत 28 देशों के राष्ट्र प्रमुख इसमें पहुंचे

एक बार फिर बांग्लादेश में बवाल , सड़कों पर उतरे लोग

एक बार फिर बांग्लादेश में बवाल , सड़कों पर उतरे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend